Ratlam Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी ने 6 थाना प्रभारियों और अधिकारियों के कार्यस्थल बदले, गायत्री सोनी को फिर मिला IA थाना

तलाम पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एसपी ने 6 निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों के कार्यस्थल बदलते हुए नए आदेश जारी किए हैं।

May 16, 2026 - 00:45
 0
Ratlam Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी ने 6 थाना प्रभारियों और अधिकारियों के कार्यस्थल बदले, गायत्री सोनी को फिर मिला IA थाना
रतलाम के 6 निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों का स्थानांतरण।

औद्योगिक क्षेत्र, माणक चौक, जावरा, बाजना सहित कई स्थानों पर नई पदस्थापनाएं

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसपी अमित कुमार द्वारा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश में छह निरीक्षकों एवं कार्यवाहक निरीक्षकों के कार्यस्थल बदले गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक गायत्री सोनी को रक्षित केन्द्र रतलाम से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र रतलाम नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले भी औद्योगिक क्षेत्र थाने में पदस्थ थीं। यहां से उन्हें नामली भेजा गया था जहां रेप के आरोपी द्वारा पुलिस अभिरक्षा में आत्महत्या करने पर उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया था। निरीक्षक प्रकाश गडरिया को प्रभारी जिला विशेष शाखा से थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यवाहक निरीक्षक रविन्द्र दण्डोतिया को थाना प्रभारी बरखेड़ाकला से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी बाजना बनाया गया है। वहीं कार्यवाहक निरीक्षक पतिराम डाबरे को रक्षित केन्द्र रतलाम से थाना प्रभारी बरखेड़ाकला पदस्थ किया गया है। कार्यवाहक निरीक्षक विक्रम सिंह चौहान को थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र जावरा से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी माणकचौक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कार्यवाहक निरीक्षक रणजीतसिंगार को रक्षित केन्द्र रतलाम से प्रभारी जिला विशेष शाखा रतलाम नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें

पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले की कानून व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए पदस्थ अधिकारी जल्द ही अपने-अपने कार्यस्थलों पर पदभार ग्रहण करेंगे।

ये भी पढ़ें

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।