मार्शल आर्ट में रतलाम के 6 खिलाड़ियों को मिला ब्लैक बेल्ट, मई-जून में हुआ था परीक्षा का आयोजन

मार्शल आर्ट की ब्लैक बेल्ट परीक्षा में रतलाम के 6 खिलाड़ियों ने सफलता हासिल की है।

Jul 31, 2023 - 20:57
 0
मार्शल आर्ट में रतलाम के 6 खिलाड़ियों को मिला ब्लैक बेल्ट, मई-जून में हुआ था परीक्षा का आयोजन
मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट हासिल करने वाले खिलाड़ी।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम के 6 खिलाड़ियों ने मार्शल आर्ट की परीक्षा में ब्लैक बेल्ट हासिल किया है। परीक्षा इसी साल मई-जून में हुई थी।

जानकारी के अनुसार शोतोकाई इंडिया की रतलाम शाखा द्वारा मई-जून में ब्लैक बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके लिए ओकिनावा अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स शोतोकाई इंडिया हैदराबाद द्वारा घोषित कर दिए गए हैं। इस परीक्षा में रतलाम के नमन चाणोदिया, राजवर्धन हरोड़, दर्शनी सिंह, युवराज गजवा, वंश सेलवाड़िया और रोमल देतवाल ने परीक्षा उत्तीर्ण की। सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रशिक्षक सेंसेई सय्यद रिदा ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।