निर्वाचन : शासकीय सांदीपनि विद्यालय विनोबा में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, विजय मीणा अध्यक्ष व कमल पाटीदार उपाध्यक्ष बने
रतलाम के शासकीय सांदीपनि विद्यालय विनोबा में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। लोकतांत्रिक प्रक्रिया से विजय मीणा अध्यक्ष और कमल पाटीदार उपाध्यक्ष चुने गए।
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शासकीय सांदीपनि विद्यालय, विनोबा (रतलाम) में शासन के निर्देशानुसार विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन अभिभावक सदस्यों में से लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ। निर्वाचन में विजय मीणा को अध्यक्ष तथा कमल पाटीदार को उपाध्यक्ष चुना गया।
संस्था प्राचार्य एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की सचिव संध्या बोरा ने बताया कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समिति में विद्यार्थियों के अभिभावकों, शिक्षकों, विषय विशेषज्ञों तथा अन्य वर्गों का संतुलित एवं समुचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। समिति में अभिभावक सदस्यों के रूप में रशेष राठौड़, संजय कसेरा, दीप्ति जैन, सिकंदर पटेल, राजेंद्र सिंह राठौर तथा लोकेश कुमार सहित अन्य सदस्यों का चयन किया गया।
इसके अलावा उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर, अनिल मिश्रा, सीमा चौहान, जिला शिक्षा कार्यालय के प्रतिनिधि जितेंद्र जोशी, भावना रावत, कविता वर्मा, पिंकी सोलंकी तथा सरिता राजपुरोहित को सदस्य के रूप में नामांकित किया गया। वहीं, पार्षद प्रतिनिधि कैलाश सिंह बिष्ट एवं संजय पांडेय का विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनयन किया गया। संचालन प्रधान अध्यापक अनिल मिश्रा ने किया। आभार सीमा चौहान ने व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें
2'अहम् ब्रह्मास्मि' : एक IAS अफसर की आत्मचेतना, नारी शक्ति और सृष्टि के शाश्वत सत्य की प्रभावी अभिव्यक्ति
3मिलिए रतलाम के नए कलेक्टर अजय कटेसरिया से; तकनीक आधारित प्रशासन के समर्थक, लेकिन 40 एकड़ जमीन निजी लोगों के नाम करने को लेकर भी रहे चर्चा में
4साइबर धोखाधड़ी ! शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर की ₹10 लाख से अधिक की ठगी, रतलाम पुलिस ने ₹5.04 लाख की राशि बचाई




