शिक्षकों का आंदोलन ! अध्यापक / शिक्षक संयुक्त मोर्चा का जिला स्तरीय धरना आज, 11 को ब्लॉक और 18 को भोपाल में करेंगे प्रदर्शन

TET निरस्त करवाने और प्रथम नियुक्ति से सेवा की गणना के लिए प्रदेश स्तरीय आह्वान पर जिले के शिक्षक 8 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

Apr 8, 2026 - 01:01
Apr 8, 2026 - 01:37
 0
शिक्षकों का आंदोलन ! अध्यापक / शिक्षक संयुक्त मोर्चा का जिला स्तरीय धरना आज, 11 को ब्लॉक और 18 को भोपाल में करेंगे प्रदर्शन
आंदोलन।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अध्यापक / शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश ने चरणबद्ध आंदोलन का महाशंखनाद किया है। तीन चरण में होने वाले आंदोलन की शुरुआत 8 अप्रैल 2026 को जिला स्तरीय धरना-प्रदर्शन से होगी। 11 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर और 18 अप्रैल को प्रदेश की राजधानी भोपाल में आंदोलन होगा।

प्रदेश के अध्यापक प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना के लिए लंबे समय से संघर्षरत हैं। इस बीत सरकार ने शिक्षकों के लिए टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) देना अनिवार्य कर दिया है। इससे शिक्षकों में रोष व्याप्त है। उन्होंने इसे अव्यवहारिक बताते हुए इसे निरस्त करने की मांग की है। इन्हीं बिंदुओं को लेकर प्रदेश के सभी अध्यापक / शिक्षकों ने अपनी दोनों प्रमुख मांगों के समर्थन में आंदोलन करने का निर्णय लिया है। आंदोलन संयुक्त मोर्चा के तहत होगा।

Google NewsFollow Us

बैठक में बनी सर्वसम्मति

इस संबंध में रतलाम के सभी अध्यापक संगठनों की संयुक्त बैठक शहर के हनुमान ताल क्षेत्र में हुई। यहां सभी सभी जिला अध्यक्षों की सहभागिता व समर्थन से प्रदेश स्तरीय चरणबद्ध आंदोलन में शामिल होने को लेकर सर्वसम्मति बनी। आंदोलन के तहत 8 अप्रैल को जिलास्तर पर धरना और प्रदर्शन किया जाएगा। 11 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर धरना देकर जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन दिए जाएंगे। 18 अप्रैल को भोपाल स्तर पर सामूहिक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

Google NewsFollow Us

ये उपस्थित रहे

बैठक में डॉ. मुनींद्र दुबे, गोपाल बोरिया, सुनील कुमार गोंड, आलोक कोठारी नरेंद्र कुमार टांक, शैतान सिंह राठौर, चरण सिंह चौधरी, मोहन सिंह सोलंकी, पिंकी यादव, स्वतंत्र श्रोत्रिय, दिनेश परिहार सहित समस्त संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी संगठनों के जिलाध्यक्षों ने जिले के सभी अध्यापकों से TET के विरोध में ज्ञापन देने के लिए 08 अप्रैल (बुधवार) को शाम 4:30 बजे ज्ञापन देने के लिए न्यू कलेक्टोरेट रतलाम में उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।