फिक्र संविधान की ! प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी 17 जनवरी को रतलाम में, 27 जनवरी को निकलने वाली संविधान बचाओ यात्रा की जानकारी देंगे

27 जनवरी को निकलने वाली संविधान बचाओ यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 17 जनवरी को रतलाम आएंगे।

Jan 16, 2025 - 19:58
 0
फिक्र संविधान की ! प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी 17 जनवरी को रतलाम में, 27 जनवरी को निकलने वाली संविधान बचाओ यात्रा की जानकारी देंगे
जीतू पटवारी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, मप्र।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी 17 जनवरी को रतलाम आ रहे हैं। वे यहां संविधान बचाओ यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी यहां ग्रामीण एवं शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। बैठक में संगठन जिला प्रभारी विधायक प्रताप ग्रेवाल भी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान पटवारी संविधान बचाओ यात्रा के संदर्भ में संबोधित करेंगे।

27 जनवरी को निकलेगी यात्रा

कटारिया के अनुसार कांग्रेस द्वारा संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली आंबेडकर नगर (महू) में संविधान बचाओ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 27 जनवरी को होने वाली यात्रा में वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे। महू से शुरू होने वाली संविधान बचाओ यात्रा देश भर में घर-घर तक पहुंचेगी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।