पुलिस भर्ती प्रक्रिया : आरक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षण की तारीखों में बदलाव, जानिए- क्यों बदली तारीख और अब कब होगा परीक्षण

पुलिस आरक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षण की तारीखों में बदलाव किया गया है। यदि आप भी अभ्यर्थी हैं तो यह खबर आपके लिए उपयोगी है।

Sep 28, 2024 - 15:06
Sep 28, 2024 - 17:07
 0
पुलिस भर्ती प्रक्रिया : आरक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षण की तारीखों में बदलाव, जानिए- क्यों बदली तारीख और अब कब होगा परीक्षण
मध्य प्रदेश पुलिस।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश में होने वाली पुलिस आरक्षकों की शारीरिक दक्षता परीक्षण की तारीखों में बदलाव किया है। इसके लिए विभाग ने नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। ऐसा बारिश के कारण दक्षता परीक्षण स्थल उपयुक्त नहीं रहने के कारण किया गया है।

मप्र के पुलिस मुख्यालय की सहायक पुलिस महानिरीक्षक (चयन/भर्ती) सव्यसांची सराफ द्वारा जारी आदेश के अनुसार आरक्षकों की भर्ती हेतु होने वाला शारीरिक दक्षता परीक्षण अब 18, 19 एवं 20 नवंबर को होगा। पहले यह 30 सितंबर, 1 अक्टूबर एवं 2 अक्तूबर को नियत था।

आदेश में बताया गया है कि 26, 27 एवं 28 सितंबर को हुई भारी बारिश के कारण शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए तैयार मैदान उपयुक्त नहीं रहे हैं। इससे परीक्षण की तारीखें पुनर्निर्धाति की गई हैं। परीक्षण केंद्र, स्थान और अन्य तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बता दें कि मप्र पुलिस द्वारा आरक्षक (जीडी) एवं (रेडियो) की भर्ती की जाना है। इसकी प्रक्रिया 2023 में शुरू हुई थी। इस बारे में संबंधित अभ्यर्थी अपना संशोधित दिनांक का प्रवेश-पत्र मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की वेबसाइट से डाउनलोड कर निर्धारित तारीख को परीक्षण में शामिल हो सकते हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।