पुलिस में फेरबदल : रतलाम के 10 सब इंस्पेक्टरों को मिली नई जिम्मेदारियां, अनुराग यादव हाट की चौकी तो आनंद बागवान बांगरोद चौकी प्रभारी बने

रतलाम जिले के 10 सब इंस्पेक्टरों को एसपी राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। उन्होंने मंगलवार को तबादला आदेश जारी किया।

Jul 30, 2024 - 22:01
 0
पुलिस में फेरबदल : रतलाम के 10 सब इंस्पेक्टरों को मिली नई जिम्मेदारियां, अनुराग यादव हाट की चौकी तो आनंद बागवान बांगरोद चौकी प्रभारी बने
पुलिस।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने जिले के 10 सब इंस्पेक्टरों का तबादला आदेश जारी किया है। अब बांगरोद पुलिस चौकी प्रभारी अनुराग यादव रतलाम शहर की हाट की चौकी के प्रभारी होंगे, जबकि रक्षिक केंद्र में पदस्थ आनंद बागवान अब बांगरोद चौकी संभालेंगे।

पुलिस विभाग के अनुसार शांतिलाल चौहान को हाट चौकी से स्टेशन रोड थाने में पदस्थ किया गया है। इंद्रपाल सिंह राठौड़ थाना स्टेशन रोड से थाना पिपलौदा, जगदीश सिंह तोमर जावरा शहर थाने से आजाक थाना, मोहम्मद इरफान खान स्टेशन रोड से रावटी, कांतिलाल सोनार्थी दीनदयाल नगर से बजाना, जगदीश चंद्र यादव सुराणा चौकी प्रभारी से स्टेशन रोड थाने भेजे गए हैं। इसी प्रकार रामसिंह खपेड़ रावटी थाने से सातरुंडा (बिलपांक), कमल सिंह बामनिया पिपलौदा से जावरा शहर थाने में नियुक्त किया गया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।