रतलाम अभिभाषक संघ के चुनाव के लिए मतदान आज, सुबह 10.30 से शाम 5.00 बजे तक डाले जाएंगे वोट

रतलाम अभिभाषक संघ के चुनाव के लिए 18 अगस्त को मतदान होगा। इस चुनाव में 43 प्रत्याशी विभिन्न पदों के लिए किस्मत अजमा रहे हैं।

रतलाम अभिभाषक संघ के चुनाव के लिए मतदान आज, सुबह 10.30 से शाम 5.00 बजे तक डाले जाएंगे वोट
अभिभाषक संघ के चुनाव 18 अगस्त को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम अभिभाषक संघ चुनाव के लिए जारी कवायद पूरी हो गई है। अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों और कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 18 अगस्त को मतदान अभिभाषक मतदान करेंगे। मतदान सुबह 10.30 से शाम 5.00 बजे तक होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट राकेश शर्मा ने बताया कुल 43 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला शुक्रवार को मतपेटियों में बंद हो जाएगा। शर्मा ने बताया अध्यक्ष पद के लिए 6 अभिभाषक मैदान में हैं। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, सचिव के लिए दो, सह सचिव के लिए चार, पुस्तकालय सचिव के लिए तीन, कोषाध्यक्ष के लिए चार और कार्यकारिणी सदस्य हेतु 21 प्रत्याशी किस्मत अजमा रहे हैं।

कौन कर सकेगा मतदान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी शर्मा ने बताया मतदान 18 अगस्त को सुबह 10.30 से शाम 05.00 बजे तक अभिभाषक संघ के नए सभागृह में होगा। मतदान करने की पात्रता उन्हीं अभिभाषकों को होगी जिनके नाम रतलाम अभिभाषक संघ की अंतिम मतदाता सूची में होने के साथ-साथ मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा जारी फोटोयुक्त मतदाता सूची में होंगे। जिनके नाम मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद द्वारा जारी फोटोयुक्त मतदाता सूची में दर्ज नहीं होंगे, वे मतदान नहीं कर सकेंगे।

किसी पद के लिए कौन मैदान में

अध्यक्ष

  1. अभय शर्मा
  2. देवेन्द्र सिंह गौर
  3. प्रदीप कुमार सक्सेना
  4. राजीव ऊबी
  5. संजय पंवार
  6. सुनील लाखोटिया

उपाध्यक्ष

  1. कल्पना काले
  2. पंकज कटकानी
  3. राजेन्द्र सिंह पंवार

सचिव

  1. ब्रजेश गर्ग
  2. लोकेन्द्रसिंह सिंह गेहलोत

सहसचिव

  1. चन्द्र प्रकाश मालवीय
  2. महेश मकवाना
  3. श्रवण कुमार बोयत
  4. विनोद शर्मा

पुस्तकालय सचिव

  1. सर्वेश बडग़ुर्जर
  2. शेख इनामुल्ला
  3. विजय कुमार नागदीया

कोषाध्यक्ष

  1. जितेन्द्र सिंह हेरोकिया
  2. मनीष महावर
  3. रवि कुमार जैन
  4. उदयचन्द कसेड़िया

कार्यकारिणी सदस्य

  1. आकाश पोरवाल
  2. अजय भाटी
  3. अमित कुमार मेहता
  4. बालमुकुंद पाटीदार
  5. गिरीश चोबे
  6. जहीरउद्दीन
  7. जितेन्द्र जैन
  8. करण सिंह राजावत
  9. किशनलाल गोसर
  10. मदनलाल सोलंकी
  11. मोहम्मद इलियास मंसूरी
  12. नरेन्द्र सिंह चौहान
  13. राहुल डामर
  14. राहुल त्रिपाठी
  15. रेखा सांकला
  16. रोहित कुमार शर्मा
  17. रोहित रायकवार
  18. शैलेन्द्र शर्मा
  19. 19 शुन्मुख बच्चू
  20. सुशील कलोसिया
  21. विपिन त्रिवेदी