रतलाम के विश्व प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में 15 अक्टूबर को होगा 1008 कन्याओं का पूजन, गर्भग्रह में होगी चांदी के कार्य की शुरुआत

रतलाम में स्थित विश्व प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में नवरात्रि की प्रतिपदा को 1008 कन्याओं का पूजन किया जाएगा।

Oct 14, 2023 - 22:12
Oct 14, 2023 - 23:23
 0
रतलाम के विश्व प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में 15 अक्टूबर को होगा 1008 कन्याओं का पूजन, गर्भग्रह में होगी चांदी के कार्य की शुरुआत
मप्र के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । विश्व प्रसिद्ध माणक चौक स्थित महालक्ष्मी मंदिर पर नवरात्रि की प्रतिपदा 15 अक्टूबर को 1008 कन्याओं का पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही गर्भ ग्रह में चांदी के कार्य की शुरुआत भी होगी। कन्या पूजन के बाद मंदिर परिसर में कन्या भोज होगा।

150

महालक्ष्मी मंदिर रत्नपुरी माणकचौक जनकल्याण समिति के तत्वावधान चांदी का कार्य किया जा रहा है। नवरात्रि के प्रथम दिन दोपहर 12 बजे आरती के बाद 200-200 कन्याओं का पूजन कार्यक्रम एक साथ यजमान की ओर से किया जाएगा। शनिवार शाम तक महालक्ष्मी मंदिर में 1100 कन्याओं के नाम दर्ज हो चुके हैं। समिति सदस्यों की ओर से नाम दर्ज कराने वाली कन्याओं के परिजन को मोबाइल पर कॉल कर समय नियत कर आंमत्रित किया जा रहा है।

500
200

रोज सुबह होगा हवन

नवरात्रि के दौरान महालक्ष्मी मंदिर परिसर में प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे तक हवन का आयोजन होगा। जिसमें यजमान आहुतियां प्रदान कर धर्म लाभ लेंगे। कन्या पूजन के साथ ही मां लक्ष्मी के गर्भ गृह में चांदी कार्य की शुरुवात जन सहयोग से कर दी जाएगी। यह कार्य आगे भी जन सहयोग से समिति के माध्यम से सतत चलेगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।