जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंदजी पहुंचे रतलाम, राज्य अतिथि की कलेक्टर सूर्यवंशी व एसपी तिवारी ने की अगवानी

राज्य अतिथि जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरीजी बुधवार को रतलाम पहुंचे। उनकी अगवानी कलेक्टर और एसपी सहित अन्य ने की।

Sep 21, 2022 - 22:38
Sep 23, 2022 - 11:44
 0
जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंदजी पहुंचे रतलाम, राज्य अतिथि की कलेक्टर सूर्यवंशी व एसपी तिवारी ने की अगवानी
महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरीजी की अगवानी करते प्रभुप्रेम संघ के हरीश सुरोलिया, कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी व एसपी अभिषेक तिवारी सहित अन्य।

22 सितंबर को प्रेरक प्रवचन एवं 23 को देंगे मंत्र दीक्षा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राज्य अतिथि जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरीजी महाराज बुधवार शाम को रतलाम पहुंचे। दयाल वाटिका में भक्तों ने ज़ोरदार स्वागत किया। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, एसपी अभिषेक तिवारी व प्रभु प्रेमी संघ अध्यक्ष हरीश सुरोलिया व पूर्व अध्यक्ष कैलाश व्यास ने अगवानी की। आचार्यजी प्रभु प्रेमी संघ द्वारा कार्यक्रम में 22 सितंबर को आयोजित प्रेरक प्रवचन एवं 23 सितंबर को मंत्र दीक्षा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरीजी महाराज सड़क मार्ग से रतलाम पहुँचे। सैलाना रोड पर आदिवासी नर्तक दल ने आकर्षक नृत्य करते हुए उनका स्वागत किया। इसके बाद स्वामी जी का भक्तों ने शंख बजाकर और महिलाओं ने मंगल कलश के साथ आरती की। दयाल वाटिका में स्वामी जी ने मोहनलाल भट्ट एवं पूर्व विधायक शिवकुमार झालानी के परिजन से भेंट की। उन्होंने एसपी एवं कलेक्टर से रतलाम के हाल चाल पूँछे और फिर भक्तों से संवाद किया। 

ये रहे मौजूद

इस दौरान निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश गोस्वामी, समन्वय परिवार के माधव काकानी, जितेंद्र वाघेला, शिवराम शर्मा, प्रभु प्रेमी संघ के प्रमोद राघव, अनिल झालानी, मनोहर पोरवाल, के. बी. व्यास, रामेश्वर खंडेलवाल, नारायणलाल शर्मा, आर. आर. दुबे, राजाराम मोतियानी, वी.डी. नागर, वीरेंद्र जोशी, राजेश ओझा, संजीव पाठक, नवीन भट्ट, सुनील भट्ट, सरिता सुरोलिया, सीमा प्रभु, लल्लन सिंह ठाकुर, संजय सोनी, मुकेश सोनी, विपिन पोरवाल आदि मोजूद रहे। 

प्रभु प्रेमी संघ ने किया श्रद्धालुओं से आह्वान

प्रचार प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंदजी के मुखारबिंद से 22 सितंबर को श्री बरबड़ हनुमान मंदिर के सामने स्थित हनुमत धाम (विधायक सभागृह) में प्रेरक प्रवचन होंगे। 23 सितंबर को इसी परिसर में मंत्र दीक्षा का आयोजन किया गया है। प्रभु प्रेमी संघ ने गुरुभक्तों से उपस्थित रहने का आह्वान किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।