हर- हर महादेव के जयघोष के साथ 11 दिवसीय 69वें महारुद्र यज्ञ की हुई पूर्णाहुति, ब्राह्मण विद्वानों का किया सम्मान

रतलाम के त्रिवेणी तट पर चल रहा 69वां महारुद्र पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया।

Dec 25, 2022 - 11:46
 0
हर- हर महादेव के जयघोष के साथ 11 दिवसीय 69वें महारुद्र यज्ञ की हुई पूर्णाहुति, ब्राह्मण विद्वानों का किया सम्मान
69वें महारुद्र यज्ञ में पूर्णाहुति देते यजमान और श्रद्धालु।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । त्रिवेणी के पावन तट पर महारुद्र यज्ञ समिति एवं सनातन धर्म सभा द्वारा आयोजित 11 दिवसीय 69वें महारुद्र यज्ञ की पूणाहूर्ति हर हर महादेव के उद्घोष के सात हुई। पूर्णाहुति में आचार्य दुर्गाशंकर ओझा एवं 21 भूदेवों ने मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दिलवाई।

यजमान रचना-अशोक सोनी (कन्नौद) एवं समिति सदस्यों ने घी की धार लगाकर यज्ञ में आहुतियाँ दीं। इसके पश्चात सभी ने त्रिवेणी में स्नान कर पूजा-अर्चना की। समिति ने सभी विद्वान ब्राह्मणों का सम्मान किया। तत्पश्चात यज्ञ नारायण की आरती की गई एवं प्रसादी वितरण किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण धर्ममय हो गया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में कोमलसिंह राठौर, कन्हैयालाल मोर्य, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, नवनीत सोनी, मनोहर पोरवाल, अनिल झालानी, मनोज शर्मा, प्रेम उपाध्याय, लालचंद टांक, जगदीश पड़िहार, बद्रीलाल पाटीदार, पुरूषोत्तम व्यास, धन्नालाल राठौर, सत्यनारायण पालीवाल, चेतन शर्मा, गोपाल जवेरी, संजय दवे, विजय सोनी, दिनेश दवे, दिनेश उपाध्याय, सत्यदीप भट्ट, सूरजमल टांक, कैलाश सोनी, जगदीश पटेल, लव सोनी, राखी व्यास, तारा सोनी, प्रेमलता दवे, हंसा व्यास, आशा रानी उपाध्याय, आशा शर्मा, पद्मा उपाध्याय एवं वंदना पोरवाल सहित बड़ी संख्या में सनातन धर्मालुजन उपस्थित थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।