…ताकि वातावरण सकारात्मक बने : 'सुनें सुनाएं' का 21वां सोपान 2 जून को, अनोखे आयोजन में 10 रचनाप्रेमी करेंगे अपनी प्रिय रचना का पाठ,

सुनें सुनाएं अपने 21वें सोपान पर पहुंच चुका है। इस रविवार (2 जून) को सुनें सुनाएं में 10 रचनाधर्मी अपनी प्रिय रचनाओं का पाठ करें। इस अनूठे आप भी आ रहे हैं ।

Jun 1, 2024 - 03:17
 0
…ताकि वातावरण सकारात्मक बने : 'सुनें सुनाएं' का 21वां सोपान 2 जून को, अनोखे आयोजन में 10 रचनाप्रेमी करेंगे अपनी प्रिय रचना का पाठ,
सुनें सुनाएं 2 अक्टूबर को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर में रचनात्मक वातावरण बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत 'सुनें सुनाएं' आयोजन का 21वां सोपान 2 जून (रविवार) को सुबह 11 बजे जी. डी. अंकलेसरिया रोटरी हाल प्रथम तल रतलाम पर होगा। अपनी तरह के अनोखे इस आयोजन में इस बार दस रचनाकार अपनी प्रिय रचनाओं का पाठ करेंगे।

आयोजन में आई. एल. पुरोहित द्वारा डॉ. विष्णु सक्सेना के गीत 'थाल पूजा का ले कर चले आइए' का पाठ किया जाएगा। इसी प्रकार विजय सिंह रघुवंशी द्वारा प्रो. अज़हर हाशमी की रचना 'मुझको राम वाला हिन्दुस्तान चाहिए' का पाठ, हरेन्द्र कोठारी द्वारा असर अहमदाबादी की ग़ज़ल 'मेरी मस्ती पे ज़माने के हैं पहरे कितने' का पाठ, इन्दु सिन्हा द्वारा रघुवीर सहाय की रचना "रामदास" का पाठ, दिनेश जोशी (बाजना) द्वारा उपग्रह के स्तम्भ में प्रकाशित रचना 'सोच बड़ी रखिए' का पाठ, डॉ. पूर्णिमा शर्मा द्वारा दुष्यंत कुमार की रचना 'कहां तो तय था चराग़ां हरेक घर के लिए' का पाठ किया जाएगा।

150

इसी प्रकार पीरूलाल डोडियार पंडित मुस्तफ़ा आरिफ़ की कविता 'राम मेरी विरासत' का पाठ, रश्मि पंडित द्वारा अग्निशेखर की रचना 'छत पर चांद' का पाठ, दिनेश बारोठ (सरवन) द्वारा बहादुर शाह ज़फ़र की ग़ज़ल 'लगता नहीं है दिल मेरा उजड़े दयार में' का पाठ तथा कीर्ति शर्मा द्वारा शील जी का गीत 'बढ़ रही है आग धुंआधार, देश के जवान इसे रोक दो' का पाठ किया जाएगा।

500
200

उल्लेखनीय है कि इस आयोजन में कोई अपनी रचना का पाठ नहीं करता है बल्कि अपने प्रिय रचनाकार की रचना का पाठ करता है। 'सुनें सुनाएं' ने शहर के सुधिजनों से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।