रॉयल कॉलेज कैंपस प्लेसमेंट में 6 विद्यार्थियों को प्राप्त हुआ रोज़गार, 35 विद्यार्थी हुए थे शामिल

रॉयल कॉलेज में कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इसमें 35 विद्यार्थी शामिल हुइ जिनमें से 6 को रोजगार मिला।

Jan 26, 2024 - 23:17
 0
रॉयल कॉलेज कैंपस प्लेसमेंट में 6 विद्यार्थियों को प्राप्त हुआ रोज़गार, 35 विद्यार्थी हुए थे शामिल

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल गुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स सदैव प्रयासरत रहता है कि रॉयल कॉलेज के स्टूडेंट्स को अपने अध्ययन काल में ही रोज़गार उपलब्ध कराया जाए। इस कड़ी में रॉयल कॉलेज कैंपस प्लेसमेंट पखवाड़े के तीसरे चरण में गोल्डन केमिकल कंपनि ने कॉलेज कैंपस में आकर प्लेसमेंट किया इसमें एमबीए एवं बीबीए अंतिम वर्ष के स्टूडेंट शामिल हुए।

150

संस्था के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि इस जॉब प्लेसमेंट में 35 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें से 6 विद्यार्थियों का चयन गोल्डन केमिकल कंपनी ने किया। स्टूडेंट्स जिन्हें रोज़गार प्राप्त हुआ उनमें अंकुश पाटीदार, हर्ष भरकुंदिया, अरशद खत्री, सुशांत शर्मा, सृजल पांडेय एवं चिराग शर्मा।

500
200

इनका योगदान रहा

विद्यार्थी के चयन पर संस्थान के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया, डायरेक्टर डॉ. उबेद अफजल, प्रशासक दिनेश राजपुरोहित, प्रो. स्नेहा चौरसिया, प्रोफेसर प्रियंका दवे एवं समस्त विभाग अध्यक्ष का विशेष योगदान रहा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।