यात्री कृपया ध्यान दें ! वडोदरा मंडल में ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें प्रभावित, इंटरसिटी और स्पेशल ट्रेनों का समय बदला
वडोदरा मंडल के इटोला–वरनामा सेक्शन में ब्रिज कार्य के चलते रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। जानिए कौन-कौन सी ट्रेनें रेगुलेट और री-शेड्यूल होंगी।
स्टील गर्डर बदलने के कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित, कुछ ट्रेनें रेगुलेट तो एक री-शेड्यूल
एसीएन टाइम्स @ रतलाम । पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल अंतर्गत सूरत–वडोदरा रेलखंड पर इटोला–वरनामा स्टेशनों के बीच स्थित ब्रिज क्रमांक 567 पर स्टील गर्डर बदलने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए लिए जाने वाले पावर ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उक्त कार्य के चलते 3 ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेनों के समय एवं ठहराव संबंधी जानकारी अवश्य जांच लें। यात्री विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।
प्रभावित ट्रेनें
- ट्रेन संख्या 19012 दाहोद–वलसाड इंटरसिटी एक्सप्रेस
28 मई 2026 को दाहोद से चलने वाली यह ट्रेन लगभग 35 मिनट रेगुलेट रहेगी। - ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल–कानपुर सेंट्रल स्पेशल
31 मई 2026 को मुंबई सेंट्रल से चलने वाली यह ट्रेन करीब 30 मिनट रेगुलेट की जाएगी। - ट्रेन संख्या 09031 उधना–हसनपुर रोड स्पेशल
31 मई 2026 को उधना से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन 2 घंटे 30 मिनट री-शेड्यूल होकर चलेगी।
ये भी पढ़ें
2ईसाई समाज के सम्मेलन में हंगामा, विहिप-बजरंग दल ने लगाया धर्मांतरण का आरोप, पुलिस ने संभाला मोर्चा
3उज्जैन में वंदे भारत एक्सप्रेस पर लगातार दूसरे दिन पथराव, C-6 और C-7 कोच के कांच टूटे
4बड़ी खबर ! ‘धुरंधर’ पर बॉलीवुड में लगा बैन ! क्या है इसका RSS कनेक्शन ? जानिए- पूरा मामला




