सरस्वती शिशु मंदिर में पूर्व छात्रों ने 5 ढोल की थाप पर 251 दीपों से उतारी श्री गणेश की आरती

10 दिवसीय श्री गणेशोत्सव के तहत सरस्वती शिशु मंदिर में विराजित श्री गणेश की आरती पूर्व छात्रों द्वारा उतारी गई।

Sep 24, 2023 - 10:01
 0
सरस्वती शिशु मंदिर में पूर्व छात्रों ने 5 ढोल की थाप पर 251 दीपों से उतारी श्री गणेश की आरती
सरस्वती शिशु मंदिर में श्री गणेश की आरती करते पूर्व छात्र गोपाल काकानी एवं धीरज व्यास।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हर तरफ गणेशोत्सव की धूम है। सरस्वती शिशु मंदिर काटजूनगर में भी 10 दिवसीय गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। इसके छठे दिन विद्यालय की पूर्व छात्रों द्वारा श्री गणेश की आरती की गई।

आरती में अतिथि प्रांतीय कोषाध्यक्ष चार्टर्ड एकाउंटेंट गोपाल काकानी, समिति कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व छात्र परिषद के नगर अध्यक्ष धीरज व्यास रहे। पूर्व छात्रों ने 5 ढोल की थाप पर 251 दीपों से आरती की। इस दौरान पुरानी स्मृतियों से साक्षात्कार होने से पूर्व छात्रों का उत्साह बढ़ गया। आयोजन में चिराग तिवारी, राज शर्मा सहित करीब 100 पूर्व विद्यार्थी, आचार्य, दीदी और अध्ययनरत भैया बहिनें उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।