16 वर्षीय किशोर 6 दिन से लापता, पिता ने दर्ज कराई अपहरण की रिपोर्ट, दोस्तों पर है शक

रतलाम जिले के ताल थानान्तर्गत 16 वर्षीय किशोर के अपहरण का मामला सामने आया है। पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है।

May 14, 2022 - 09:51
 0
16 वर्षीय किशोर 6 दिन से लापता, पिता ने दर्ज कराई अपहरण की रिपोर्ट, दोस्तों पर है शक
अपराध समाचार।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । ताल पुलिस ने एक किशोर के अपहरण का केस दर्ज किया है। किशोर के पिता ने बेटे के दोस्तों पर शंका जताई है।

पुलिस के अनुसार शिवनारायण पिता मांगीलाल परमार (40) निवासी नेगरून रोड ताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिवनारायण के अनुसार उसका बेटे हितेश (16 साल 9 माह) 7 मई की दोपहर 12.30 बजे से लापता है। उसे कोई अज्ञात व्यक्ति अपहृत कर ले गया है। मामले में ताल थाने पर धारा 363 में प्रकरण दर्ज किया गया है।

फरियादी शिवनारायण परमार ने एसीएन टाइम्स को बताया कि वह मजदूरी करता है। बेटे हितेश ने बताया था कि उसके दोस्त कहीं जाकर काम करने की बात कह रहे थे। इसके लिए उन्होंने हितेश को मना भी किया था। 7 मई की दोपहर वह दोस्तों के साथ जाने का कह कर गया था। इसके बाद से नहीं लौटा। हितेश के मोबाइल की सिम बंद है जिससे उससे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।