केसरिया एग्ज़ीबिशन में दिखी राजपूताना संस्कृति और शौर्य की झलक, चूड़ियों से लेकर तलवार तक दिखी एक छत तले

केसरिया राजपूत लेडीज सोशल वेलफेयर एसोसिएशन ने रतलाम में दो दिवसीय केसरिया एग्ज़ीबिशन का आयोजन किया। इसमें लोगों ने राजपूती संस्कृति और शौर्य को नजदीक से देखा और उत्पाद भी खरीदे।

Mar 15, 2026 - 16:30
 0
केसरिया एग्ज़ीबिशन में दिखी राजपूताना संस्कृति और शौर्य की झलक, चूड़ियों से लेकर तलवार तक दिखी एक छत तले
केसरिया एग्ज़ीबिशन में मुख्य अतिथि कोमल धुर्वे (गुलाबगढ़), विशेष अतिथि रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी राजपूती हथियार देखते हुए। समीप हैं पत्रकार अदिति मिश्रा।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । राजपूताना संस्कृति, परंपरा और शौर्य का स्मरण आते ही तन-मन रोमांचित हो जाता है। अगर इससे जुड़ी वस्तुएं, प्रतीक छूकर देखने को मिल जाएं तो बात ही और है। केसरिया राजपूत लेडीज सोशल वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा रतलाम में आयोजित केसरिया एग्ज़ीबिशन ने रोमांचित करने और गर्व करने का अवसर प्रदान किया। शहर के राजपूर्ति बोर्डिंग हाउस में आयोजित दो दिवसीय एग्ज़ीबिशन में सोलह शृंगार की वस्तुओं से लेकर शौर्य की गाथा सुनाती तलवारें भी मौजूद रही।

केसरिया राजपूत लेडीज सोशल वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष गीतांजलि रणावत (सरवाणिया) ने बताया कि इस एग्ज़ीबिशन का आयोजित करने का उद्देश्य राजपूती परंपरा और हस्तशिल्प को बढ़ावा देना है। प्रदर्शनी में एक ही छत के नीचे राजपूती परिधान, आकर्षक साड़ियां, हाथ का चूड़ा, कांच की चूड़ियां तथा पारंपरिक राजपूती ज्वैलरी सहित विभिन्न प्रकार की वस्तुएं प्रदर्शित की गईं। इन्हें बड़ी संख्या में लोगों ने न सिर्फ देखा वरन खरीदारी भी की।

अतिथि के रूप में ये हुए शामिल

आयोजन में राजमाता चंद्रा कुमारी (सैलाना) की विशेष रूप से उपस्थित रहीं जबकि मुख्य अतिथि रानी साहेब कोमल धुर्वे (गुलाबगढ़) रहीं। विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी रहे। इस दौरान जी. पी. सिंह, पत्रकार गोविंद उपाध्याय, अदिति मिश्रा, नीरज कुमार शुक्ला मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत पूर्व पार्षद एवं एसोसिएशन की स्मृति चुंडावत ने किया। अतिथियों ने प्रदर्शनी और आयोजकों के प्रयासों को सराहा। अतिथियों को स्मृति चिह्न भी भेंट किए।

ये भी पढ़ें

इन्होंने प्रदर्शित किए उत्पाद

एग्ज़ीबीशन में क्लब की सदस्य चंद्रजीत जादौन, रंजना, प्रेरणा, पारुल सिंह और स्मृति चुंडावत सहित अन्य सदस्यों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर विभिन्न पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन किया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।