अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (ATSE) के परिणामों की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह 24 अगस्त को

रतलाम में अभ्यास करियर इंस्टिट्यूट द्वारा आयोजित अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा के परिणाम 24 अगस्त को आयोजित समारोह में घोषित किए जाएंगे। प्रतियोगियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Aug 22, 2025 - 22:52
Aug 22, 2025 - 22:55
 0
अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (ATSE) के परिणामों की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह 24 अगस्त को
प्रतिभा सम्मान समारोह।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । शहर की प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से अभ्यास कॅरियर इंस्टिट्यूट, शास्त्री नगर द्वारा आयोजित अभ्यास प्रतिभा खोज परीक्षा (Abhyas Talent Search Examination – ATSE) का आयोजन किया गया था। इसके परिणामों की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह 24 अगस्त (रविवार) को होगा। समारोह सुबह 10:30 बजे जानकी मंडप, बड़बड़ हनुमान मंदिर परिसर पर होगा।

संस्थान के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् एवं पूर्व प्राचार्य डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला एवं रतलाम पुलिस के आरआई मोहन भर्रावत होंगे। कुमावत के अनुसार परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त 2025 को किया गया था। इसमें रतलाम शहर के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा 8वीं, 9वीं एवं 10वीं के लगभग 500 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस परीक्षा का उद्देश्य बच्चों की शैक्षिक क्षमता, तार्किक सोच और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति उनकी रुचि को परखना था।

पुरस्कार एवं सम्मान

परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक कक्षा में टॉप 3 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार स्वरूप टैबलेट, स्मार्ट वॉच एवं स्मार्ट नोटपैड प्रदान किए जाएंगे। समारोह में बच्चों के पालकों और शिक्षकों को भी आमंत्रित किया गया है ताकि विद्यार्थियों को और अधिक प्रेरणा मिल सके।

कार्यक्रम का उद्देश्य

डॉ. कुमावत ने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद केवल प्रतिभाओं को सम्मानित करना ही नहीं है, बल्कि वहां बच्चों के लिए एक करियर मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग सत्र भी रखा गया है। इसमें विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति सजग करने, प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में खुद को तैयार करने और भविष्य की परीक्षाओं में सफलता के लिए आवश्यक स्किल डेवलपमेंट पर विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा।

सामाजिक संदेश

संस्थान का मानना है कि “प्रतिभा को सम्मान तभी सार्थक है जब उसे सही दिशा और अवसर मिले।” इसी सोच के तहत यह परीक्षा और सम्मान समारोह आयोजित किया गया है, ताकि शहर के बच्चे भविष्य की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकें और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को छू सकें।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।