भजनलाल का राज(स्थान) : भाजपा ने पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा को बनाया राजस्थान का मुख्यमंत्री और दीया सिंह व प्रेम चंद उप मुख्यमंत्री

भाजपा ने राजस्थान में भी चौंका दिया है। पार्टी ने ब्राह्मण विधायक भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री घोषित किया है। शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री हैं।

भजनलाल का राज(स्थान) : भाजपा ने पहली बार के विधायक भजनलाल शर्मा को बनाया राजस्थान का मुख्यमंत्री और दीया सिंह व प्रेम चंद उप मुख्यमंत्री
भजनलाल शर्मा राजस्थान के मुख्यमंत्री घोषित।

दलित नेता वासुदेव देवनानी होंगे विधानसभा अध्यक्ष, भाजपा ने एक साथ सबको साधा

एसीएन टाइम्स @ जयपुर । मध्य प्रदेश की ही तरह भाजपा ने राजस्थान में भी चौंका दिया है। अब भजनलाल शर्मा का राज(स्थान) होगा। पार्टी ने मुख्यमंत्री के रूप में भरतपुर निवासी ब्राह्मण नेता एवं पहली बार के विधायक भजनलाल के नाम का ऐलान कर देश स्तर पर जातीय समीकरण साधने का प्रयास किया है। भाजपा ने छत्तीसगढ़ से आरक्षित वर्ग से विष्णुदेव साह को तो मप्र में ओबीसी के डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया है। दीया सिंह और प्रेमचंद्र बैरवा उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। यह सभी वर्गों को साधने की रणनीति है जो 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव की भाजपा की तैयारी माना जा रहा है।

राजस्थान की सियासत के लिए मंगलवार का दिन काफी अहम् रहा। शाम चार बजे भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक शुरू हुई। इसमें भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी सुबह ही दिल्ली से जयपुर के लिए रवाना हो गए थे। वे विशेष विमान से जयपुर पहुंचे जहां एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सहित अन्य ने उनका स्वागत किया। यहां से सभी होटल ललित पहुंचे। राजनाथ और वसुंधरा एक ही गाड़ी से भाजपा कार्यालय पहुंचे।

तिलक लगाया, गुड़ खिलाकर किया मुंह मीठा

भाजपा कार्यालय पहुंचे सभी निर्वाचित विधायकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और गुड़ खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। यहां सीपी जोशी और वसुंधरा राजे भी मौजूद रहीं। पर्यवेक्षकों ने विधायकों और स्थानीय नेताओं से बंद कमरे में एक-एक कर मुलाकात भी की। इसके बाद पर्यवेक्षकों ने पूरी जानकारी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को दी। उनका निर्देश मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे सिंधिया ने नए मुख्यमंत्री के तौर पर जयपुर सांगानेर विधायक भजनलाल शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा गया जिस पर विधायकों ने सर्वसहमति दी। इसके बाद राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष के नामों का ऐलान किया।

वसुंधरा राजे से मिलते रहे विधायक

राजस्थान मुख्यमंत्री को लेकर बरकरार सस्पेंस के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया से विधायकों की मुलाकात का दौर भी जारी रहा। विधायक दल की बैठक से पहले सोमवार को वसुंधरा से मिलने से पहुंचे विधायकों में कालीचरण सराफ, बाबूसिंह राठौर और गोपाल शर्मा सहित अन्य शामिल रहे।

सिक्यूरिटी फोर्स रही मुस्तैद

राजस्थान में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा से पहले ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए  गए थे। सेक्योरिटी फोर्स राजधानी भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंच गई थी। यह वही सिक्योरिटी फोर्स है जो पहले मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत की सुरक्षा में तैनात थी और अब नए मुख्यमंत्री की चौकसी के लिए अलर्ट रही।

तेजी के साथ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा राजस्थान

पर्यवेक्षक एवं देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि भजनलाल शर्मा से हुई चर्चा के अनुसार प्रदेश में दो उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा होंगे। उन्होंने विधानसभा स्पीरक के रूप में चुने गए वासुदेव देवनानी के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने विधायक दल के नेता भजनलाल शर्मा को बधाई दी।