CBSE EXAM-2024 ALERT ! कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 और 10वीं की 19 फरवरी को शुरू होगी, यहां से डाउनलोड करें टाइम टेबल

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आप यह कार्यक्रम यहां से डाउनलोड कर सकते हैं।

Dec 12, 2023 - 18:33
 0
CBSE EXAM-2024 ALERT ! कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 और 10वीं की 19 फरवरी को शुरू होगी, यहां से डाउनलोड करें टाइम टेबल
सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम घोषित।

एसीएन टाइम्स @ नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 10वीं की परीक्षा 19 फरवरी को जबकि 12वीं को 15 फरवरी को शुरू होगी। बोर्ड ने 12वीं कक्षा की डेटशीट जेईई मेन जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं को भी ध्यान में रख कर तैयार किया है। इसके साथ ही सभी प्रश्नपत्रों में पर्याप्त अंतराल भी दिया गया है ताकि परीक्षार्थियों को कोई परेशानी न हो।

सीबीएसई ने सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2024 के लिए डेट शीट जारी की है। परीक्षाएं 15 फरवरी, 2024 को शुरू होंगी। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से होगी। परीक्षा कार्यक्रम में उद्यमिता, बायोटेक्नोलॉजी, डांस फॉर्म, हिंदी, अंग्रेजी, पूंजी बाजार संचालन सहित सभी विषय शामिल हैं। इसी तरह कक्षा 10वीं की परीक्षा 19 फरवरी, 2024 को शुरू होंगी। पहला प्रश्नपत्र संस्कृत का होगा। डेट शीट तैयार करते समय बोर्ड ने इस बात का ध्यान रखा गया है कि किसी भी प्रश्नपत्र की तैयारी के लिए परीक्षार्थियों को पर्याप्त अंतराल मिले।

150

इसी तरह कक्षा 12वीं की डेट शीट जेईई मेन सहित अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं को भी ध्यान में रखा गया है। यह भी तय किया गया है कि किसी छात्र के लिए दो विषयों की परीक्षाएं एक ही तारीख पर न पड़ें। 10वीं की परीक्षा 13 मार्च तक जबकि 12वीं की 2 अप्रैल, 2024 तक चलेगी। बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा कार्यक्रम को लेकर अपडेट रहने के लिए अथवा अन्य किसी भी तरह के दिशा निर्देश के बारे जानने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

500
200

कक्षा 10वीं का टाइम टेबल

कक्षा 12वीं का टाइम टेबल

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।