ऊंकाला रोड पर फोरलेन किनारे कर लिया था अतिक्रमण, कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन ने चला दिया बुलडोजर

रतलाम कलेक्टर के निर्देश पर शहर के ऊकाला रोड क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन के अमले ने बुलडोजर चलाया।

Sep 13, 2023 - 00:19
 0
ऊंकाला रोड पर फोरलेन किनारे कर लिया था अतिक्रमण, कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन ने चला दिया बुलडोजर
ऊंकाला रोड पर फोरलेन किनारे किया गया अतिक्रमण हटाता प्रशासन का बुलडोजर।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देश पर रतलाम स्थित ऊंकाला रोड पर भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। तहसीलदार ऋषभ ठाकुर एवं नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय द्वारा पुलिस अमले के साथ पहुंचकर सर्वे नंबर 1025 के रकबे 0.1400 हेक्टर तथा सर्वे नंबर 1030 / 2 रकबा 0.110 हेक्टर पर से अतिक्रमण हटाया गया। मौके पर विष्णु पिता भेरूलाल गुर्जर निवासी धभाईजी का वास द्वारा भूमि पर तार फैंसिंग कर मवेशी शेड द्वारा अतिक्रमण किया गया था। जिसे जेसीबी से हटाया गया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।