संत दर्शन ! संत श्री नर्मदानंद बापजी की तीसरी नर्मदा परिक्रमा पूरी कर बदनावर पहुंचे, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने दर्शन-वंदन कर स्वागत किया

नर्मदा जी की परिक्रमा कर रतलाम लौट रहे संत श्री नर्मदानंदजी के मंत्री चेतन्य काश्यप ने बदनावर में दर्शन और वंदन किए। मंत्री ने नगर परिषद को शव वाहन देने की स्वीकृति भी दी।

संत दर्शन ! संत श्री नर्मदानंद बापजी की तीसरी नर्मदा परिक्रमा पूरी कर बदनावर पहुंचे, कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने दर्शन-वंदन कर स्वागत किया
संत श्री नर्मदानंदजी के दर्शन-वंदन के बाद संबोधित करते कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप।

नगर परिषद की मांग पर संतश्री की उपस्थित में मंत्री ने चेतन्य काश्यप फाउंडेशन की ओर से शव वाहन भेंट करने की घोषणा

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्रीश्री 1008 श्री नर्मदानंद बापजी तीसरी नर्मदा परिक्रमा पूरी कर रतलाम की ओर आते समय वे बदनावर में रुके। इस दौरान सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने उनके दर्शन-वंदन कर स्वागत किया। इस अवसर पर नगर परिषद् अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने शव वाहन की आवश्कता जताई तो काश्यप ने संतश्री की उपस्थिति में चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के माध्यम से भेंट करने की घोषणा की।

मंत्री काश्यप द्वारा शव वाहन भेंट करने की स्वीकृति दिए जाने से बदनावर सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों की परेशानियां खत्म होंगी। वर्तमान में अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जो नए वाहन के आने से नहीं होगी। इसका संचालन नगर परिषद् द्वारा किया जाएगा, जोकि पूर्ण रूप से निःशुल्क होगा।

नगर परिषद अध्यक्ष ने रखी मांग

दरअसल, नगर परिषद के पास उपलब्ध वाहन जर्जर हो चुका है। ऐसे में संतश्री की उपस्थिति में मंत्री काश्यप के आगमन पर नगर परिषद अध्यक्ष ने मांग रखी। उनकी मांग पूरी होने पर उपस्थितजनों में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने मंत्री काश्यप को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता शेखर यादव, आयोजक परिवार के बाबूलाल चौधरी, सीमा राजेश चौधरी ने मंत्री काश्यप का स्वागत किया।