सद्गुरु श्री गजानन महाराज (शेगांव वाले) का 148वां प्रगटोत्सव मनाया, श्री गजानन विजय ग्रंथ का पारायण हुआ, स्वर साधना की

श्री गजानन महाराज (शेगांव वाले) के प्रगटोत्सव के मौके पर विजय ग्रंथ का पारायण, स्वर साधना और भंडारे का आयोजन किया गया।

Feb 9, 2026 - 21:25
 0
सद्गुरु श्री गजानन महाराज (शेगांव वाले) का 148वां प्रगटोत्सव मनाया, श्री गजानन विजय ग्रंथ का पारायण हुआ, स्वर साधना की
श्री गजानन महाराजा के प्रगटोत्सव पर स्वर साधना करते समाजजन।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सद्गुरु श्री गजानन महाराज (शेगांव वाले) का 148वां प्रगटोत्सव उत्साह के साथ स्टेशन रोड स्थित श्री महाराष्ट्र समाज भवन में मनाया गया। यहाँ सुबह से शाम  तक श्री गजानन विजय ग्रंथ का पारायण हुआ। इस मौके पर भजनों की प्रस्तुति भी हुई।

प्रगटोत्सव के दौरान श्री गजानन विजय ग्रंथ के पारायण के पश्चात आराधना भजनी मंडल की ओर से सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति माधुरी सोहनी, वंदना जलगांवकर, सीमा बोरकर, जयश्री भट्ट, आसावरी मोघे, मृदुला करंदीकर, मीना मुले, वैशाली बोरगांवकर, माया महेश, शुभदा बर्वे, सीमा वाफगांवकर, मेधा सरवटे, मीनाक्षी पुरंदरे, संगीता जैन, सुलभा कुलकर्णी, सुनीता लोणकर, तरुणा जोशी, भाग्यश्री ढमढेरे ने प्रस्तुत कर स्वरसाधना की।

भंडारा भी हुआ

प्रगटोत्सव के मौके पर अनुयायियों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया। आयोजन में महाराष्ट्र समाज अध्यक्ष मिलिंद करंदीकर, सचिव अरविंद डबीर, कोषाध्यक्ष मनीष जोशी, नितिन बोरगांवकर, वीरेंद्र वाफ़गांवकर, नितिन तारे, सुनील महेश, प्रवीण पन्हालकर, किशोर जोशी, राजेश गडकरी, संजीव बोरकर, राकेश पोरवाल एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।