सुविधा में इजाफा ! मानव सेवा समिति के रक्त केंद्र को मिले 16 लाख रुपए के नए उपकरण, जानिए- क्या-क्या शामिल हैं उपकरणों में

रतलाम के मानव सेवा समिति द्वारा संचालित ब्लड बैंक को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया गया है। इससे रक्त के संकलन और संग्रहण की व्यवस्था और बेहतर होगी।

सुविधा में इजाफा ! मानव सेवा समिति के रक्त केंद्र को मिले 16 लाख रुपए के नए उपकरण, जानिए- क्या-क्या शामिल हैं उपकरणों में
मानव सेवा समिति के ब्लड बैंक में खरीदे गए उपकरणों की पूजा-अर्चना की गई।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मानव सेवा समिति द्वारा संचालित रक्त केंद्र में नए उपकरणों और संसाधनों की आमद हुई है। समिति द्वारा 16 लाख रुपए के आधुनिक उपकरण खरीदे गए हैं। इससे रक्त संकलन, संग्रहण आदि की सुविधा में बढ़ोत्तरी होगी।

रक्त केंद्र द्वारा खरीदे गए आधुनिक संसाधनों की विधिवत पूजा अध्यक्ष सुरेशचंद्र अग्रवाल, समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, डॉक्टरों एवं स्टाफ ने की। समिति पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी ने बताया कि समय-समय पर आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए आवश्यकता अनुसार संसाधनों को खरीदने के लिए समिति अध्यक्ष सुरेशचंद्र अग्रवाल के साथ समस्त पदाधिकारी प्रयासरत करते हैं। रक्त केंद्र को अधिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए 16  लाख रुपए की लागत से दो आधुनिक रक्तदान कोच, चार रक्त कलेक्शन मॉनिटर एवं 450 यूनिट प्लाज्मा रखने के लिए -40° सेंटीग्रेड वाला डीप फ्रीजर खरीदा गया है। इनकी पूजा-अर्चना की गई।

इन्होंने दी सहमति

उपकरण खरीदी को लेकर समिति पदाधिकारी ज्ञानमल सिंगावत, मोहनलाल मुरलीवाला, नजीर शेरनी, जिनदास लुनिया, राजकुमार सुराना, अनिल पीपाड़ा, विवेक बक्षी, हेमंत कुमार मेहता, महावीर चौरड़िया, राजेश सोमानी, गोपाल कृष्ण सोडानी, सुरेंद्र सुरेका, सत्यनारायण जोशी (एडवोकेट), कांतिलाल वशिष्ठ, गुमानमल नाहर, निर्मल कुमार कटारिया, रविंद्र कुमार बक्षी, गोविंद काकानी एवं सदस्यों ने सहमति दी थी। नए आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाने पर डॉ. इंदरमल मेहता, डॉ. कनुप्रिया, सुरेंद्र जैन एवं स्टाफ नने प्रसन्नता व्यक्त की। सचिव विवेक बक्षी ने दानदाताओं, रक्तदाताओं एवं समिति सदस्यों का आभार माना।