कांग्रेस की हालत ‘इस दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा’ जैसी- सीएम शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सैलाना नगर परिषद के चुनाव को लेकर सैलाना आए। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर तंज कसा और विकास में कोई कमी नहीं आने देने वादा किया।

कांग्रेस की हालत ‘इस दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा’ जैसी- सीएम शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संबोधित करते हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा चुनाव तो बहाना था, मुझे आपसे मिलने आना था, सैलाना के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । सैलाना वालों, चुनाव तो एक बहाना था, मुझे आपसे मिलने आना था। सैलाना के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पिछले चुनाव में नगरवासियों ने सैलाना में कांग्रेस की परिषद् बनाई थी, लेकिन उसके बाद भी सरकार ने विकास के लिए 67 करोड़ रुपए शहर को दिए। वर्तमान में कांग्रेस की हालत ‘‘इस दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा’’ जैसी हो गई है।

यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सैलाना नगर परिषद् के चुनाव को लेकर आयोजित आमसभा में कही। उन्होंने कहा कांग्रेस अभी भारत जोड़ो नाम से यात्राएं निकाल रही है, लेकिन कांग्रेस के नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं के लिए जिस पार्टी में सम्मान नहीं हो, वह जनता का दर्द क्या समझेगी। सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है। यही कारण है कि प्रदेश में डेढ़ साल जब कांग्रेस का कुशासन रहा तो कांग्रेस के ही लोगों ने पार्टी छोड़कर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने का कार्य किया।

चौहान ने शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत दिए जा रहे लाभों पर प्रकाश डाला और सैलाना के विकास के लिए किए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने प्रत्येक वार्ड से भाजपा के लिए समर्थन मांगा।
जिला प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया, सांसद गुमान, विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना, भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई, महापौर प्रहलाद पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारीगण इस दौरान मंचासीन रहे। सभा को सांसद डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक मकवाना, जिला महामंत्री चारेल, अजजा मोर्चा प्रदेश मंत्री नारायण मईड़ा ने भी सम्बोधित किया। सभा का संचालन चुनाव प्रभारी महेश सोनी ने किया। आभार मण्डल अध्यक्ष श्याम धाकड़ ने माना।

8 लेन एक्सप्रेस-वे के हेलीपेड पर हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत

मुख्यमंत्री चौहान हेलीकॉप्टर से 8 लेन एक्सप्रेस-वे के धामनोद क्षेत्र स्थित हेलीपेड पर उतरे। यहां जिला प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया, सांसद गुमान, विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र व जिला प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, पूर्व विधायक मथुरालाल डामर, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, पूर्व जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, भण्डार प्रमुख दशरथ पाटीदार, जिलाध्यक्ष पूनम पटवा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी, जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बोरिया, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभुसिंह गणावा, सांसद प्रतिनिधि विक्रमसिंह लुनेरा सहित अन्य मौजूद रहे।