त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण 31 मई को भोपाल में

पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके तहत जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण 31 मई को किया जाएगा।

May 24, 2022 - 14:41
Jun 7, 2022 - 16:09
 0
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष पद के विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण 31 मई को भोपाल में
मप्र पंचायत चुनाव।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । जिला पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा सभी वर्गों में महिलाओं के लिए आरक्षण प्रक्रिया 31 मई को भोपाल में होगी। इसमें इच्छुक व्यक्ति उपस्थित रह सकते हैं।

मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 32 एवं मध्यप्रदेश पंचायत निर्वाचन नियमों को प्रयोग में लाते हुए संचालक पंचायत राज संचालनालय द्वारा आरक्षण प्रक्रिया के लिए निर्देश दिए हैं। इसके परिपालन में 31 मई को दोपहर 12:00 बजे से जल एवं भूमि प्रबंध संस्थान (वालमी) कलिया सोत डेम के पास भोपाल स्थित ऑडिटोरियम में आरक्षण की कार्रवाई संपादित की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति उपरोक्त कार्रवाई के दौरान उपस्थित रह सकते हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।