निर्देश : बिजली कंपनी के अफसरों को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की हिदायत; जिले में बिगड़ने न पाए बिजली आपूर्ति व्यवस्था

कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने बिजली वितरण कंपनी के अफसरों को आगाह किया है कि जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए।

Jun 19, 2025 - 20:09
 0
निर्देश : बिजली कंपनी के अफसरों को कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की हिदायत; जिले में बिगड़ने न पाए बिजली आपूर्ति व्यवस्था
बिजली वितरण कंपनी के अधिकारियों से चर्चा करते मंत्री चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम में बिजली व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के संबंध में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने बिजली कंपनी के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को शहर सहित ग्रामीण अंचल में किसी प्रकार से बिजली की व्यवस्था नहीं बिगड़ने देने के निर्देश दिए। 

मंत्री काश्यप ने कहा कि इस संबंध में उचित व्यवस्था करें ताकि आमजन को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में बिजली कंपनी के एसी मनोज शर्मा और डीई विनोबा तिवारी उपस्थित रहे। मंत्री काश्यप ने अल्कोहल प्लांट की भूमि पर निर्मित नवीन औद्योगिक क्षेत्र में बिजली व्यवस्था के संबंध में चर्चा कर पावर सप्लाई ट्रांसमिशन चार्ज करने सहित स्थायी व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में भी निर्देश दिए।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।