मेहनतकश लोगों की मेहनत से रतलाम शहर विकास के पथ पर बढ़ रहा आगे, इसकी पहचान विदेश में भी होगी- थावरचंद गहलोत

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत एक दिवसीय प्रवास पर रतलाम पहुंचे। उनका उद्योगपति सुशील अजमेरा एवं परिवार द्वारा अपने निवास पर नागरिक अभिनंदन किया गया।

Jan 30, 2023 - 01:19
 0
मेहनतकश लोगों की मेहनत से रतलाम शहर विकास के पथ पर बढ़ रहा आगे, इसकी पहचान विदेश में भी होगी- थावरचंद गहलोत
रतलाम प्रवास के दौरान कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत का अभिनंदन करता अजमेरा परिवार।

रतलाम प्रवास के दौरान कर्नाटक के राज्यपाल का उद्योगपति सुशील अजमेरा व परिवार ने किया अभिनंदन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम शहर के मेहनती लोगों की मेहनत का प्रतिफल है कि शहर विकास के नए पथ पर अग्रसर हो रहा है। इसी तरह शहर का विकास होता रहा तो रतलाम की पहचान देश व विदेश में होगी।

यह बात कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने राम मोहल्ला में उद्योगपति व समाजसेवी सुशील अजमेरा के निवास पर आयोजित नागरिक सम्मान के प्रत्युत्तर में कही। गहलोत ने कहा कि रतलाम जिला मेहनतकश तथा दूरदर्शी सोच के व्यक्तियों के लिए जाना पहचाना जाने लगा है। उनकी वजह से रतलाम  विभिन्न क्षेत्रों में शहर का नाम रोशन करेगा।

इन्होंने किया अभिनंदन

राकेश पोरवाल ने बताया उद्योगपति राजकुमार अजमेरा, सुशील अजमेरा, महेंद्र अजमेरा, गौरव अजमेरा, भाजपा नेता निमिष व्यास, अशोक जैन लाला आदि ने कर्नाटक के राज्यपाल गहलोत, नगर विधायक चेतन्य काश्यप, पूर्व विधायक जितेंद्र गहलोत का शॉल-श्रीफल व प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान चेतन कोठारी, निर्मल लुनिया, विकास कटारिया, गौरव कटारिया, संजय गोधा, फैयाज मंसूरी, शगुन बड़जात्या, अशोक जैन (सैलाना), जगदीश शर्मा, राजेश विनायका, अमित गोरेचा, मणिलाल जैन आदि मौजूद थे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।