बैठकी : ऑपरेशन सिंदूर : अभिप्रेत और निहितार्थ पर पर्यावरण डाइजेस्ट की संगोष्ठी 22 जून को, राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव व MPPSC के पूर्व सदस्य डॉ. रमनसिंह सिकरवार होंगे शामिल

रतलाम में ऑपरेशन सिंदूर : अभिप्रेत और निहितार्थ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। आयोजन पर्यावरण डाइजेस्ट पत्रिका द्वारा किया जाएगा।

Jun 19, 2025 - 18:41
 0
बैठकी : ऑपरेशन सिंदूर : अभिप्रेत और निहितार्थ पर पर्यावरण डाइजेस्ट की संगोष्ठी 22 जून को, राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव व MPPSC के पूर्व सदस्य डॉ. रमनसिंह सिकरवार होंगे शामिल
ऑपरेशन सिंदूर : अभिप्रेत और निहितार्थ पर संगोष्ठी 22 जून को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । हिन्दी मासिक पत्रिका ‘पर्यावरण डाइजेस्ट’ द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर : अभिप्रेत और निहितार्थ’’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी 22 जून 2025 को शाम 5 बजे रोटरी हाल में होगा। 

पत्रिका के संपादक डॉ. खुशालसिंह पुरोहित ने बताया कि संगोष्‍ठी में प्रमुख वक्ता राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव होंगे। अध्यक्षता मप्र लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. रमनसिंह सिकरवार करेंगे। डॉ. पुरोहित ने शहर के नागरिकों से संगोष्‍ठी में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।