BJYM में घमासान : प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और जिला उपाध्यक्ष में विवाद, BJP जिलाध्यक्ष ने उपाध्यक्ष को थमाया नोटिस, देखें वीडियो...

मप्र के रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भाजयुमो के पदाधिकारियों में विवाद हो गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने एक पदाधिकारी को नोटिस जारी किया है।

Sep 10, 2023 - 16:06
Sep 10, 2023 - 16:13
 0

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भाजपाइयों की आपसी खींचतान विवादों के रूप में बाहर आ रही है। क्षेत्र के कमेड़ गांव में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाटीदार और जिला उपाध्यक्ष शुभम् गुर्जर के बीच विवाद हो गया। मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला उपाध्यक्ष गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

मामला शनिवार का है जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के बाद कमेड़ गांव में भाजयुमो के भाजपा के चंदशेखर आजाद मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर और भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाटीदार के बीच किसी मामले को लेकर चर्चा चल रही थी। इस बीच भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर पहुंचे और दखल देने लगे। इस पर पाटीदार ने कहा कि हमारी बात खत्म हो गई है। इस पर उपाध्यक्ष गुर्जर के कुछ कहने पर दोनों के बीच कहा सुनी हो गई। तभी गुर्जर के समर्आथक भी आ गए और नौबत झूमा झटकी तक की आ गई। यह देख चंद्रशेखर आजाद मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर और धराड़ मंडल अध्यक्ष राकेश बारिया ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। किया। कर दोनों को अलग अलग किया। 

6 साल के लिए बाहर करने की चेतावनी

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभम गुर्जर को नोटिस जारी किया है। इसमें बताया गया है कि दिनांक 9 सितंबर, 2023 को भारतीय जनता पार्टी कि जन आशीर्वाद यात्रा में रतलाम ग्रामीण के ग्राम कमेड़ में प्रदेश भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पाटीदार के साथ अशोभनीय व्यवहार किया गया। पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के सामने यह व्यवहार अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। नोटिस का जवाब सात दिन में देते हुए पूछा गया है कि क्यों न आपके विरुद्ध अनुशासनहीनता की कार्यवाही कर आपको पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया जाए।

उपाध्यक्ष ने साधी चुप्पी

नोटिस और विवाद को लेकर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभम् गुर्जर से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया गया लेकिन उन्होंने रुचि नहीं दिखाई। बता दें कि गुर्जर रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप कुमार मकवाना के काफी नजदीकी मानें जाते हैं। रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की गुटबाजी का ऐसा ही मामला कुछ समय पूर्व आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान भी सामने आया था। तब दो गांवों के कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हो गई थी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।