रॉयल कॉलेज में ‘‘एक राष्ट्र - एक चुनाव’’ के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम प्रस्ताव प्रस्तुत, भारत का लोकतांत्रिक ढांचा प्रभावी, पारदर्शी व आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाना है उद्देश्य

रतलाम के रॉयल कॉलेज में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया। यह प्रस्ताव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा जाएगा।

Mar 29, 2025 - 23:23
 0
रॉयल कॉलेज में ‘‘एक राष्ट्र - एक चुनाव’’ के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम प्रस्ताव प्रस्तुत, भारत का लोकतांत्रिक ढांचा प्रभावी, पारदर्शी व आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाना है उद्देश्य
रॉयल कॉलेज में एक राष्ट्र एक चुनाव का प्रस्ताव राष्ट्रपति के नाम पारित किया गया।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल कॉलेज में ‘‘एक राष्ट्र - एक चुनाव’’ के समर्थन में प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्ताव का उद्देश्य भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाना है। 

‘‘एक राष्ट्र - एक चुनाव’’ का मुख्य उद्देश्य लोकसभा एवं राज्यसभा के चुनावों को एक साथ आयोजित करना है। इससे समय, संसाधन और प्रशासनिक खर्चों की बचत होगी तथा देश में विकास कार्य निरन्तर हो सकेंगे। इसी उद्देश्य से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ‘‘एक राष्ट्र - एक चुनाव’’ के समर्थन में प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इसमें प्रस्तावक रॉयल कॉलेज के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया रहे। समर्थक संचालक डॉ. उबेद अफजल रहे। कार्यक्रम कुशाभाउ ठाकरे मण्डल अध्यक्ष आदित्य डागा की उपस्थिति में रॉयल कॉलेज में सम्पन्न हुआ।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर फार्मेसी संकाय के प्राचार्य डॉ. मनीष सोनी, शिक्षा संकाय के प्राचार्य डॉ. आर. के. अरोरा, प्रबंधन संकाय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण मंत्री, कॉमर्स संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. अमित शर्मा, नर्सिंग संकाय के प्राचार्य जगदीश डुके, प्रशासक दिनेश राजपुरोहित, प्राध्यापक डॉ. आनन्द त्रिवेदी, मृदुला उपाध्याय, डॉ. कल्पना पाटीदार एवं बड़ी संस्था में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।