रतलाम जिले की लाड़ली बहनों के बैंक खातों में पहुंचे 24 करोड़ 74 लाख रुपए, मुख्यमंत्री चौहान ने अंतरित की राशि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को लाड़ली बहनों के बैंक खातों में सितंबर माह की किस्त अंतरित की।

रतलाम जिले की लाड़ली बहनों के बैंक खातों में पहुंचे 24 करोड़ 74 लाख रुपए, मुख्यमंत्री चौहान ने अंतरित की राशि
लाड़ली बहना योजना।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  हर माह की  तरह इस माह की 10 तारीख भी प्रदेश के साथ-साथ रतलाम जिले की लाड़ली बहनों के लिए खुशियां लेकर आई। उनके भैया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहनों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना की किस्त की राशि अंतरित की।

जिले की 2 लाख 57 हजार 174 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री द्वारा 24 करोड़ 74 लाख  5 हजार रुपए अंतरित किए गए। इसका कार्यक्रम रतलाम के कम्युनिटी हॉल में आयोजित हुआ। यहां महापौर प्रहलाद पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा एवं बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें मौजूद थीं। इस अवसर पर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में राज्य स्तरीय कार्यक्रम से  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उद्बोधन को  देखा-सुना गया।

नामली में भी हुआ आयोजन

जिले के नामली में भी मुख्यमंत्री लाड़ली बहन योजना का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन का सीधा प्रसारण देखा-सुना गया। मुख्यमंत्री  ने लाड़ली बहना योजना अंतर्गत पंजीकृत अंतिम रूप से पात्र समस्त महिलाओं के आधार लिंक डीबीटी इनेबल्ड बैंक खातों में सितंबर की मासिक किस्त का अंतरण किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से नगर परिषद नामली के सभाकक्ष में देखा सुना गया। इस अवसर पर  अध्यक्ष अनीता परिहार, उपाध्यक्ष पूजा योगी, सभापति तूफान सिंह सोनगरा, पार्षद बलवानसिंह (बबलू बना), उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रीनाथ योगी, मेघराज परिहार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नासिर अली एवं नगर परिषद के समस्त कर्मचारी व महिला बाल विकास विभाग से अनिल जैन आदि उपस्थित रहे।

खत्म हो गई हमारे घर खर्च की परेशानी- भट्ट

अलकापुरी निवासी त्रिवेणी भट्ट भी लाड़ली बहन योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं। उनका कहना है कि जब से उनको लाभ मिलना शुरू हुआ है उनके घर खर्चों में आसानी हो गई है। बच्चों के छोटे-छोटे खर्च भी आसानी से पूरे हो जाते हैं। हमें हर महीने की 10 तारीख का इंतजार रहता है। हम बहनें अपने भैया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की हृदय से आभारी हैं।