रतलाम शहर में 10 और 11 मार्च को पेयजल व्यवस्था होगी प्रभावित, इन क्षेत्रों की पेयजल टंकियों से जुड़े इलाकों पर होगा असर

यह सूचना रतलाम नगरवासियों के लिए हैं। 10 एवं 11 मार्च को शहर में जलप्रदाय की व्यवस्था प्रभावित होगी। यह ग्रीष्म ऋतु में होने वाली परेशानी दूर करने के लिए किए जा रहे कार्य के चलते होगा।

रतलाम शहर में 10 और 11 मार्च को पेयजल व्यवस्था होगी प्रभावित, इन क्षेत्रों की पेयजल टंकियों से जुड़े इलाकों पर होगा असर
रतलाम में 10 और 11 मार्च को प्रभावित रहेगी जलप्रदाय व्यवस्था।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । अगले दो दिन शहर की पेयजल वितरण व्यवस्था प्रभावित रहेगी। नगर निगम द्वारा शहरवासियों को इस ग्रीष्म ऋतु में परेशानी से बचाने के लिए धोलावड़ में किए जा रहे कार्य के चलते ऐसा होगा।

नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रीष्म ऋतु में नगर के नागरिकों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराए जाने हेतु धोलावाड़ न्यू इनटेक वेल पर 650 एचपी के दो वर्टीकल टर्बाइन मोटर पम्प लगाए गए हैं। इसके हैडर पाइप 500 एमएम डाया के और अन्य आवश्यक मैकेनिकल सामग्री लगाई जाना है। यह कार्य 10 मार्च को सुबह 10.30 बजे प्रारंभ होगा जो 11 मार्च को रात 10.30 बजे तक चलेगा।  इस तरह कुल 36 घन्टे में कार्य समाप्त होगा। इससे कारण नई पाइप लाइन से भरी जाने वाली गंगासागर, ग्लोबस, विनोबा नगर नई व पुरानी, अम्बिका नगर, देवरा देव नारायण, गांधी नगर, कस्तूरबा नगर, काटजू नगर व दीनदयाल नगर की टंकियों से होने वाली पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। इसकी उद्घोषणा भी की जाएगी।