वैभवश्री सहकारी साख समिति के चुनाव सम्पन्न, निर्मला राणावत अध्यक्ष, आशा उपाध्यक्ष और तृप्ति शर्मा उपाध्यक्ष निर्वाचित

वैभवश्री सहकारी साख समिति के 11 सदस्सीय संचालक मंडल का गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष निर्मला राणावत और उपाध्यक्ष आशा उपाध्य व तृप्ति शर्मा निर्वाचित घोषित की गईं।

Aug 21, 2022 - 14:51
 0
वैभवश्री सहकारी साख समिति के चुनाव सम्पन्न, निर्मला राणावत अध्यक्ष, आशा उपाध्यक्ष और तृप्ति शर्मा उपाध्यक्ष निर्वाचित
निर्मला राणावत (अध्यक्ष), आशा उपाध्याय (उपाध्य)

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । वैभवश्री सहकारी साख समिति के पंच वर्षीय चुनाव राजस्व कॉलोनी में सम्पन्न हुए। निर्वाचन प्रक्रिया जिला पंजीयक विभाग के आर. के. जैन ने संपन्न करवाई।

निर्वाचन में संचालक मंडल के 11 महिला सदस्यों का चुनाव हुआ। इनमें अध्यक्ष पद पर निर्मला राणावत व उपाध्यक्ष आशा उपाद्य व तृप्ति शर्मा को चुना गया। बैंक प्रतिनिधि संगीता व्यास, जिला प्रतिनिदि शशि पारासर, संचालक रजनी व्यास, रेखा पांचाल, रानी मरमट, चंदा राठौर, कमला सोलंकी, सुनंदा मालोदिया चुनीं गई। निवृत्तमान अध्यक्ष संगीता व्यास ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।