रॉयल हॉस्पिटल का सालाखेड़ी में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 253 लोगों ने लिया, कोरोना के प्रति जागरूक किया, स्वच्छता का संदेश दिया

रॉयल कॉलेज द्वारा 10 निःशुल्क शिविर आयोजित करने के अभियान के तहत सालाखेड़ी में 253 लोगों की निःशुल्क जांच कर इलाज किया।

Apr 23, 2023 - 21:35
 0
रॉयल हॉस्पिटल का सालाखेड़ी में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 253 लोगों ने लिया, कोरोना के प्रति जागरूक किया, स्वच्छता का संदेश दिया
रॉयल हॉस्पिटल के शिविर में डॉक्टर मरीजों का परीक्षण करते हुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेन्टर द्वारा ग्राम सालाखेड़ी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सालाखेड़ी एवं आसपास के क्षेत्र के 253 रहवासियों ने सुविधा का लाभ लिया। 

शिविर का शुभारंभ रॉयल हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया एवं सालाखेड़ी क्षेत्र के दशरथ जोकचंद, हिम्मत जाट, सुभाष जोकचंद की उपस्थिति में हुआ। शिविर आयोजन में सरपंच लाखन जाट एवं ग्राम सचिव गीता धाकड़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

तीन घन्टे के शिविर में सालाखेड़ी एवं आसपास के ग्राम के रहवासियों का रॉयल हॉस्पिटल के डॉ. शमशुलहक, डॉ. आशिता ठाकुर एवं डॉ. वेद जैन ने परीक्षण कर चिकित्सीय परामर्श दिया। मरीजों को दवाइयां भी प्रदान की गईं। लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर एवं एस.पी.ओ. 2 की निःशुल्क जांच की गई। कोरोना महामारी से प्रति जागरुकता किया गया। मास्क एवं सेनेटाइजर का भी वितरण किया। सफाई से रहने का महत्व बताया। 

शिविर में हॉस्पिटल के डॉ. सी. पी. जोशी, प्रशासक दिनेश राजपुरोहित, संजीत परिहार, कपिल केरोल, सिस्टर उर्मिला पाटीदार, दीपेंद्र शर्मा, कृष्णा शर्मा, योगेश शर्मा, बंसी भाभर आदि ने सहयोग दिया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।