डेलनपुर हादसे के पीड़ित परिजन के घर पहुंच कर विधायक दिलीप मकवाना ने सौंपा आर्थिक सहायता स्वीकृति का पत्र, दिवंगतों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की

रतलाम के डेलनपुर में हुए हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजन के खाते में शासन द्वारा आर्थिक सहायक की राशि जमा करा दी गई है। इसका पत्र विधायक दिलीप मकवाना ने पीड़ित परिवारजन को सौंपा।

Mar 11, 2023 - 14:32
 0
डेलनपुर हादसे के पीड़ित परिजन के घर पहुंच कर विधायक दिलीप मकवाना ने सौंपा आर्थिक सहायता स्वीकृति का पत्र, दिवंगतों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की
डेलनपुर हादसे का शिकार लोगों के परिजन को पत्र सौंपने विधायक दिलीप मकवाना।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिला मुख्यालय के समीप ग्राम डेलनपुर में तालाब में डूबने से 4 लोगों की मौत के मामले में प्रदेश सरकार ने मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। यह राशि पीड़ित परिवारजन के बैंक खातों में जमा करा दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा जारी राशि का स्वीकृति-पत्र विधायक दिलीप मकवाना ने पीड़ित परिवार के घर जाकर परिजन को सौंपा और उनके प्रति संवेदना जाहिर की।

(रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना)

विधायक मकवाना ने पीड़ित परिवार के घर दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार हमेशा उनके साथ है। संकट के इस दौर में परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। बता दें कि धुलेंडी वाले दिन ग्राम डेलनपुर में हुए हादसे में पति, पत्नी और दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई थी।

ये रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व जनपद सदस्य भरत जाट, मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष राजेंद्रलाला जाट, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पवन जाट, महामंत्री अशोक धाकड़, भेरूलाल पाटीदार, मोहनलाल पाटीदार, डेलनपुर सरपंच प्रतिनिधि राहुल पाटीदार, पूर्व सरपंच दशरथ भाटी, रमेश देवड़ा, मांगीलाल खराड़ी, राकेश जाट, भेरूलाल अतोड़िया, रमेश पाटीदार एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।