इतिहासकार एवं शिक्षक नरेंद्रसिंह पंवार साहित्य, सांस्कृतिक, इतिहास और पुरातत्व के क्षेत्र में दिए योगदान के लिए 19 अप्रैल को उज्जैन में होंगे सम्मानित

लाल बहादुर शास्त्री ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन इंदौर द्वारा उज्जैन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में रतलाम के शिक्षक और साहित्यकार नरेंद्रसिंह पंवार को सम्मानित किया जाएगा।

Apr 18, 2024 - 23:47
Apr 19, 2024 - 00:40
 0
इतिहासकार एवं शिक्षक नरेंद्रसिंह पंवार साहित्य, सांस्कृतिक, इतिहास और पुरातत्व के क्षेत्र में दिए योगदान के लिए 19 अप्रैल को उज्जैन में होंगे सम्मानित
नरेंद्रसिंह पंवार।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जिले के शिक्षक और साहित्यकार नरेंद्रसिंह पंवार (गढ़ी भैंसोला) 19 अप्रैल 2024 को उज्जैन में आयोजित समारोह में सम्मानित होंगे। पंवार को उनके साहित्य, संस्कृति, इतिहास और पुरातत्व के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

लाल बहादुर शास्त्री गुप्र ऑफ इंस्टिट्यूशन इंदौर द्वारा 19 अप्रैल को शाम 6.30 से रात 8.30 बजे तक शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। विक्रमादित्य होटल में होने वाले समारोह के मुख्य अतिथि विक्रमादित्य विधित परिषद के संचालक और अश्विनी रिसर्च सेंटर के चेयरमैन डॉ. आर. सी. ठाकुर होंगे। अध्यक्षता लाल बहादुर शास्त्री ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के सलाहकार करेंगे। इसमें रतलाम निवासी नरेंद्रसिंह पंवार को सम्मानित किया जाएगा। पंवार को ईष्ट मित्रों ने अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई दी।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।