कालिदास का शब्दसौंदर्य व्याख्यान सह संस्कृत काव्य माधुरी का आयोजन 25 अप्रैल को, वनस्थली विद्यापीठ की प्रो. अन्जना शर्मा होंगी मुख्य वक्ता

शंकराचार्य जयंती पर 25 नवंबर को कालिदास संस्कृत अकादमी द्वारा व्याख्यान का आययोजन किया जाएगा। मुख्य वक्ता वनस्थली की प्रो. अन्जना शर्मा होंगी।

Apr 19, 2023 - 22:45
Apr 20, 2023 - 01:42
 0
कालिदास का शब्दसौंदर्य व्याख्यान सह संस्कृत काव्य माधुरी का आयोजन 25 अप्रैल को, वनस्थली विद्यापीठ की प्रो. अन्जना शर्मा होंगी मुख्य वक्ता
व्याख्यान 25 अप्रैल को।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । मध्य प्रदेश के संस्कृति विभाग, कालिदास संस्कृत अकादमी और मप्र संस्कृति परिषद द्वारा शंकराचार्य जयंती 25 अप्रैल को व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। लोकप्रिय व्याख्यानमाला के अंतर्गत होने वाली व्याख्यान का शीर्षक कालिदास का शब्दसौंदर्य सह संस्कृत काव्यमाधुरी होगा। 

कालिदास संस्कृत अकादमी के प्रभारी निदेशक डॉ. संतोष पंड्या ने बताया आयोजन दोपहर 3 बजे शासकीय स्नातकोत्र कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम में होगा। मुख्य वक्ता वनस्थली विद्यापीठ की प्रो. अन्जना शर्मा होंगी। अध्यक्षता वरिष्ठ संस्कृत विद्वान डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला करेंगे। विशिष्ट अतिथि शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतालम के प्राचार्य प्रो. वाय. के. मिश्रा होंगे। इस अवसर पर आमंत्रित कलाकार संस्कृतक स्तोत्रों का सांगीतिक गायन करेंगे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।