भाजपा का महासंपर्क : विधायक चेतन्य काश्यप ने समाजसेवी और व्यवसायी भगवानदास त्रिलोकचंदानी से किया जनसंपर्क

भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत विधायक चेतन्य काश्यप विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लोगों से संपर्क कर आशीर्वाद ले रहे हैं।

Jun 25, 2023 - 19:26
Jun 29, 2023 - 19:31
 0
भाजपा का महासंपर्क : विधायक चेतन्य काश्यप ने समाजसेवी और व्यवसायी भगवानदास त्रिलोकचंदानी से किया जनसंपर्क
व्यवसायी भगवानदास त्रिलोकचंदानी से संपर्क करते विधायक चेतन्य काश्यप।

एसीएन टाइमस @ रतलाम भाजपा के विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक चेतन्य काश्यप शास्त्री नगर निवासी समाजसेवी और व्यवसायी भगवानदास त्रिलोकचंदानी के निवास पहुंचे। काश्यप ने यहां परिवार के सदस्यों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के कार्यकाल के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार के विशेष जन कल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, किशनदास त्रिलोकचंदानी, आनंद त्रिलोकचंदानी, सीमादेवी, चंद्रादेवी, मीरादेवी एवं परिवारजन आदि उपस्थित रहे। परिवार के द्वारा काश्यप की अगवानी करते हुए उनका आत्मीय स्वागत किया।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।