एसपी राहुल लोढ़ा ने की 8 पुलिस चौकी प्रभारियों की पदस्थापना

रतलाम जिले की आठ पुलिस चौकियों पर ने प्रभारियों की पदस्थापना की गई है।

Aug 18, 2023 - 15:35
 0
एसपी राहुल लोढ़ा ने की 8 पुलिस चौकी प्रभारियों की पदस्थापना
Ips Rahul Kumar lodha

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । एसपी राहुल लोढ़ा ने जिले की 8 पुलिस चौकियों पर नए प्रभारियों की पदस्थापना की हैं। इनमें से एक पुलिस चौकी काफी समय से बंद थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार एसआई नागेश यादव ढोढर चौकी प्रभारी बनाए गए हैं। एसआई राकेश मेहरा औद्योगिक क्षेत्र थाना जावरा,। एसआई मुकेश सस्तिया बिरमावल चौकी प्रभारी बनाए गए हैं। विजय बामनिया को सरसी चौकी व रामसिंह डाबर को बेड़दा चौकी प्रभारी बनाया गया है।

दिनेश राठौर को खरवांकला चौकी प्रभारी तो विष्णु वास्कले को भोजाखेड़ी चौकी प्रभारी पदस्थ हुए हैं। कुलदीप डाबी को कानडिया चौकी प्रभारी बनाया गया है। एएसआई भंवर सिंह भूरिया पुलिस लाइन से केलकच्छ चौकी पदस्थ किए गए हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।