सौगातों की विकास यात्रा : विधायक मकवाना ने पहले कन्याओं के पैरों का पूजन किया फिर 89 लाख के विकास कार्यों की नींव रखी

सरकार की योजनाओं की जानकारी देने और विकास कार्यों का श्रीगणेश करने के लिए रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही विकास यात्रा विधायक दिलीप मकवाना के प्रयासों से सौगातों की यात्रा साबित हो रही है।

Feb 21, 2023 - 18:58
 0
सौगातों की विकास यात्रा : विधायक मकवाना ने पहले कन्याओं के पैरों का पूजन किया फिर 89 लाख के विकास कार्यों की नींव रखी
विधायक दिलीप मकवाना कन्या के पैरों पर सिर रखकर लोकहित के पथ पर आगे बढ़ने का आशीर्वाद लेते हुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । जिले की रतलाम ग्रामीण विधानसभा को 89 लाख रुपए की और सौगात मिली। सौगातों की विकास यात्रा के दौरान विधायक दिलीप मकवाना ने मंगलवार को विभिन्न पंचायतों में 89 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। इससे पहले उन्होंने कन्याओं के पग पखारे और उनसे लोकहित के पथ पर बढ़ने रहने का आशीर्वाद लिया। 

विधायक मकवाना ने ग्राम पंचायत बाजेड़ा में 5.55 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नाले के साथ ही ग्राम पंचायत धौंसवास में विधायक निधि द्वारा 10 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड, 2.44 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण एवं 5.98 लाख रुपए की लागत से सेगरीगेशन शेड के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। उनके द्वारा ग्राम पंचायत बांगरोद में 12 लाख रुपए की लागत से दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। 

15वीं वित्त विकास योजना से 13 लाख रुपए खर्च कर पार्क एवं 10 लाख और 20 रुपए लाख की लागत से निर्मित होने वाले दो-मांगलिक भवनों के निर्माण कार्य भूमिपूजन भी विधायक ने किया। इस दौरान नुक्कड़ सभा एवं जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को प्रदेश ओर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर कलश यात्रा भी निकाली गई।

विकास यात्रा में ये रहे मौजूद 

विकास यात्रा के दौरान बाजेड़ा सरपंच राधेश्याम सोलंकी, सरपंच गोपाल डाबी, धौंसवास सरपंच अनिल पाटीदार, यात्रा प्रभारी लालबहादुर पाटीदार, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र लाला जाट, जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पवन जाट, जनपद पंचायत सदस्य मंगला कुंवर देवड़ा, जनपद पंचायत सदस्य अंगूरबाला बोड़ाना, जनपद पंचायत सदस्य सुरेश पाटीदार, सांसद प्रतिनिधि भारती पाटीदार, भाजपा जिला पदाधिकारी, कार्यकर्तागण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।