रॉयल कॉलेज में हुआ खेल महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर हासिल की जीत

रॉयल कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए खेल-कूद स्पर्धाओं का आयोजन किया गया है। बुधवार को विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।

रॉयल कॉलेज में हुआ खेल महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन कर हासिल की जीत
रॉयल खेल महोत्सव में आयोजित खेल स्पर्धा के दौरान विद्यार्थी किस्मत आजमाने का जतन करते हुए।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में संचालित विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों के लिए रॉयल खेल महोत्वस का आयोजन किया जा रहा है। खेल स्पर्धाएं रॉयल कालेज के सालाखेड़ी स्थित कैम्पस के खेल मैदान पर आयोजित की रही हैं। इसमें विद्यार्थियों द्वारा उल्लेखनीय प्रदर्शन कर विजयश्री हासिल की।

डायरेक्टर डॉ. उबेद अफजल ने बताया रॉयल खेल महोत्सव दो भागों में आयोजित किया जा रहा है। दूसरे भाग में छात्रों के लिए खेल स्पर्धाएं जैसे टग ऑफ वार, 100 मीटर रेस, 200 मीटर रेस, 400 मीटर रिले, खो-खो, कबड्डी, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, डिस्क थ्रो एवं क्रिकेट का आयोजन किया जा रहा है।  छात्रों के लिए आयोजित 100 मीटर रेस स्पर्धा में 76 छात्रों ने भाग लिया। इसमें फार्मेसी के असद वीनर रहे। बीबीए के संजय भाभर प्रथम रनरअप एवं पवन डोडिया द्वितीय रनरअप रहे।

200 मीटर रेस स्पर्धा में 65 छात्रों ने भाग लिया जिसमें फार्मेसी के दीपक जाट विनर रहे। बीबीए के कृतज्ञ पाटीदार प्रथम रनरअप एवं गगन ओरसिया द्वितीय रनरअप रहे। 400 मीटर रिले रेस में 46 छात्रों ने भाग लिया। इनमें फार्मेसी विंग के रोहन सांकला एवं उनकी टीम विनर रहीं। बीबीए के राजवीर एवं उनकी टीम प्रथम एवं समीर एवं टीम द्वितीय रनरअप रहे। टग ऑफ वार स्पर्धा में 42 छात्रों ने भाग लिया। इनमें मैनजमेंट विंग की टीम विनर तथा फार्मेसी विंग की टीम रनरअप रही।

किसने क्या किया

रॉयल खेल महोत्सव में छात्रों की खेल स्पर्धाओं का संचालन कपिल केरोल, डॉ. प्रवीण मंत्री, गजराज सिंह राठौर एवं डॉ. अमित शर्मा आदि ने किया। रॉयल कॉलेज में खेल स्पर्धा, डॉ. उबेद अफजल, फार्मेसी विंग, मैनेजमेंट विंग, विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन, यूजीसी, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, रॉयल कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए खेल-कूद स्पर्धाओं का आयोजन किया गया है। बुधवार को विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।