मध्य प्रदेश लीडरशिप समिट 3 और 4 फरवरी को, पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहले दिन संबोधित करेंगे

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जनप्रतिनिधियों के ओरिएंटेशन के लिए दो दिनी मध्यप्रदेश लीडरशिप समिट का आयोजन किया जाएगा। आयोजन 3 एवं 4 फरवरी को होगा।

Feb 2, 2024 - 22:57
 0
मध्य प्रदेश लीडरशिप समिट 3 और 4 फरवरी को, पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहले दिन संबोधित करेंगे
डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री- मध्यप्रदेश।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान मध्यप्रदेश द्वारा ‘रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधनी संस्थान’ के साथ जन-प्रतिनिधियों के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। 3 और 4 फरवरी को मध्यप्रदेश सरकार के जन-प्रतिनिधियों के लिए लीडरशिप समिट का आयोजन होगा। पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संबोधित करेंगे। वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और नीति आयोग के विशेषज्ञों के उद्बोधन भी होंगे।

मध्यप्रदेश लीडरशिप समिट का शुभारंभ 3 फरवरी को दोपहर 3 बजे होगा। इस दिन मुख्यमंत्री डॉ. यादव संबोधित करेंगे। इसके बाद “आकांक्षाएँ एवं संकल्प भारत सरकार की अहम पहल’’ विषय पर आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत नीति आयोग भारत सरकार के आनंद शेखर और “तनाव प्रबंधन’’ पर डॉ. विक्रांत तोमर का उद्बोधन होगा।

दूसरे दिन इस विषयों पर होगी चर्चा

दूसरे दिन रविवार को सुबह 10.00 बजे से शाम 7:30 बजे तक विभिन्न सत्रों का आयोजन होगा। इनमें “विधायी कार्य-प्रणाली’’, “अवसर एवं चुनौतियाँ’’, “आकांक्षाएँ एवं संकल्प-भारत सरकार की अहम पहल’’ एवं “प्रौद्योगिकी एवं सुशासन’’ विषय पर चर्चा होगी। इन सत्रों को विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, श्वेता सिंह, डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, नगरीय आवास एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय संबोधित करेंगे। समापन सत्र सायंकाल 6.30 से 7.30 बजे तक होगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।