…ताकि बुजुर्ग रहें सुरक्षित ! 14567 हेल्पलाइन सिर्फ एक नंबर नहीं, वरिष्ठ नागरिकों का बड़ा सहारा है, इसका उपयोग कर बुजुर्गों की मदद करें

अगर आपके आसपास कोई वरिष्ठ नागरिक परेशान है, उसका शोषण हो रहा है या उसे कोई अन्य समस्या है तो आप हेल्पलाइन नंबर 14567 डायल कर उनकी मदद कर सकते हैं।

Nov 26, 2025 - 02:05
 0
…ताकि बुजुर्ग रहें सुरक्षित ! 14567 हेल्पलाइन सिर्फ एक नंबर नहीं, वरिष्ठ नागरिकों का बड़ा सहारा है, इसका उपयोग कर बुजुर्गों की मदद करें
सीनियर सिटिजन हेल्पलाइन।

एसीएन टाइम्स @ भोपाल । वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और समग्र सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘14567 वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन’ का संचालन पूरे देश में किया जा रहा है। आप भी इस हेल्पलाइन का उपयोग कर सकते हैं। यह सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों का बड़ा सहारा है।

इस हेल्पलाइन का भोपाल में स्थित केंद्रीकृत कॉल सेंटर है। यह 24×7 उपलब्ध है और बुजुर्ग नागरिकों को त्वरित सहायता प्रदान करती है। यह किसी भी आपात स्थिति में भी तत्काल सहायता उपलब्ध कराती है। अतः सभी नागरिक आसपास के वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं सुरक्षा के लिए जागरूक रहें तथा किसी भी सहायता की आवश्यकता होने पर हेल्पलाइन 14567 पर तुरंत संपर्क करें।

150

14567 हेल्पलाइन का उद्देश्य

500
200

इस हेल्पलाइन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना किसी भी प्रकार के शोषण, उपेक्षा या उत्पीड़न से बचाना है। इसके साथ ही इसके माध्यम से स्वास्थ्य, कानूनी, भावनात्मक एवं भौतिक सहायता भी उपलब्ध करवाई जाती है। सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं तक सरल एवं त्वरित पहुँच भी यह हेल्पलाइन सुनिश्चित करती है।

ऐसे काम करती है हेल्पलाइन

  1. प्राप्त कॉल पर वरिष्ठ नागरिक की समस्या विस्तार से सुनना।
  2. समस्या का वर्गीकरण (स्वास्थ्य, कानूनी, भावनात्मक अथवा भौतिक) करना।
  3. संबंधित जिले की फील्ड टीम की तैनाती करना।
  4. पुलिस प्रशासन, अस्पताल, NGO एवं जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करना।
  5. शिकायत का समाधान एवं आवश्यकतानुसार फॉलो-अप लेना।
Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।