मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी प्रकाशित कराएगी मालवी शब्दकोश, भोली बेन ने निदेशक डॉ. दवे को सौंपी 5000 शब्दों वाली पांडुलिपि

मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा मालव शब्दकोश का प्रकाशन किया जाएगा। लगभग 5000 शब्दों और अर्थों वाले इस शब्दकोश की 300 पेज वाली पांडुलिपि तैयार की गई है।

मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी प्रकाशित कराएगी मालवी शब्दकोश,  भोली बेन ने निदेशक डॉ. दवे को सौंपी 5000 शब्दों वाली पांडुलिपि
मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. दवे को मालवी शब्दकोश की पांडुलिपि शक्ति अपणो मालवा की भोली बेन।

अकादमी के निदेशक डॉक्टर दवे ने गमक श्रृंखला के दौरान की थी शब्दकोश प्रकाशित करने की घोषणा

एसीएन टाइम्स @ इंदौर । मध्यप्रदेश हिन्दी साहित्य अकादमी मालवी शब्दकोश का प्रकाशन कराएगी। इस शब्दकोश में करीब 5000 शब्द और उनके अर्थ होंगे। इसकी पांडुलिपि भोली बेन द्वारा अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे को सौंपी गई।

3 दिवसीय इंदौर लिटरेचर फेस्टिवल। इंदौर के गांधी हाल परिसर में हुआ। इसमें साहित्यिक सम्मान समारोह ‌भी हुआ। अध्यक्षता मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ. विकास दवे ने की। इस दौरान मालवी बोली‌ के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु प्रयासरत "अपणो मालवो" की संस्थापक भोली बेन ने करीब 5000 मालवी शब्द और अर्थ वाले शब्दकोश की 300 पृष्ठ की पांडुलिपि सौंपी।

इस शब्दकोश को मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी से प्रकाशित करने की घोषणा डॉ. दवे ने "गमक श्रृंखला" के दौरान की थी। डॉ. दवे ने पांडुलिपि की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इसका आकार देखकर ही लग‌ रहा है कि कितना ‌कठिन और श्रमसाध्य कार्य कर भोली बेन ने संपादित किया है। अकादमी भी मालवी और निमाड़ी के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सतत प्रयासरत है। इसी परिप्रेक्ष्य में इस मालवी शब्दकोश का प्रकाशन किया जा रहा है। यह निश्चय ही सम्पूर्ण मालवी प्रेमियों के लिए एक उपहार होगा।

हेलो हिंदुस्तान ने किया था आयोजन

आयोजन "हेलो हिन्दुस्तान के संपादक प्रवीण शर्मा" द्वारा ‌आयोजित किया गया था। इस महत्वपूर्ण क्षण के साक्षी सत्यनारायण सत्तन, आनंद ‌मोहन माथुर, नर्मदा प्रसाद उपाध्याय, शरद पगारे, अरविंद ओझा, हरेराम वाजपेई जैसे वरिष्ठ साहित्यकारों के साथ ही इंदौर ‌की‌ समस्त साहित्यिक संस्थाओं ‌के प्रमुख ‌भी‌ बने।