जन्माष्टमी की धूम : श्री योगीन्द्र सागर कॉलेज में गूंजा ‘नंद घर आनंद भयो’, विद्यार्थियों ने दही हांडी प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह

रतलाम के श्री योगीन्द्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ दही हांडी प्रतियोगिता में उत्साह दिखाया।

जन्माष्टमी की धूम : श्री योगीन्द्र सागर कॉलेज में गूंजा ‘नंद घर आनंद भयो’, विद्यार्थियों ने दही हांडी प्रतियोगिता में दिखाया उत्साह
श्री योगीन्द्र सागर कॉलेज में मना जन्माष्टमी पर्व, गूंजा ‘नंद घर आनंद भयो’।

पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । श्री योगीन्द्र सागर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, रतलाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंज उठा। विद्यार्थियों ने दही हांडी प्रतियोगिता में उत्साह दिखाया।

उत्सव में मुख्य अतिथि संस्थान के संस्थापक गोपालप्रसाद शर्मा (टंच) एवं सहसंचालक वरदान शर्मा रहे। इस दौरान सहसंचालक उमेश शर्मा और संस्था निदेशक डॉ. लोकेन्द्र विक्रम सिंह भी मंचासीन रहे। सर्वप्रथम लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। पारंपरिक वेश-भूषा में शामिल हुए विद्यार्थियों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए

आंख पर पट्टी बांधकर फोड़ी दही हांडी

प्रमुख आकर्षण दही हांडी (मटकी फोड़) प्रतियोगिता रही। दही हांडी प्रतियोगिता में बी.टेक., बीबीए, एमबीए, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी सीड टेक्नोलॉजी और बीएएलएलबी (ऑनर्स) के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने भी आंखों पर पट्टी बांधकर मटकी फोड़ प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

संचालन प्रो. मीमांशा मिश्रा एवं प्रो. पल्लवी शुक्ला ने किया। समन्यव सांस्कृतिक समिति की ओर से प्रो. मनीषा राठौर, प्रो. अंशिता शर्मा, प्रो. टीना हसले, प्रो. शिवानी मोदी एवं प्रो. चिंत्रांशी बैरागी का रहा। डीन एकेडमिक प्रो. गोविन्द झंवर ने अतिथियों, शिक्षकों, अनुशासन समिति तथा आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।