मंगल प्रवेश : महासती डॉ. कुमुदलता जी म.सा. आदि ठाणा कल रतलाम नगर में, 14 वर्षों के बाद हो रहा रतलाम आगमन

महासती डॉ. कुमुदलता म. सा. 14 वर्ष के अंतराल के बाद 9 अप्रैल को रतलाम आ रही हैं। उनके साथ अन्य साध्वियां भी होंगी।

Apr 8, 2025 - 22:27
Apr 9, 2025 - 00:17
 0
मंगल प्रवेश : महासती डॉ. कुमुदलता जी म.सा. आदि ठाणा कल रतलाम नगर में, 14 वर्षों के बाद हो रहा रतलाम आगमन
महासती साध्वी डॉ. कुमुदलता जी एवं अन्य साध्वी मंडल।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम। श्रमणसंघीय आचार्य शिवमुनीजी महाराज की आज्ञानुवर्ती, जैन दिवाकरीय मालव सिंहनी पूज्य गुरुवर्या कमलावती जी मा. सा. की सुशिष्या अनुष्ठान आराधिका ज्योतिष चंद्रिका शासन प्रभाविका डॉ. साध्वी कुमुदलता जी म. सा. रतलाम आ रही हैं। उनके साथ  साध्वी डॉ. महाप्रज्ञा जी मा. सा., साध्वी डॉ. पद्मकीर्ति जी मा. सा., साध्वी राजकीर्ति जी मा. सा. आदि भी होंगी। साध्वी मंडल का मंगल प्रवेश 9 अप्रैल को सुबह सालाखेड़ी होते हुआ रंगोली सभागृह के सामने गीता मंदिर पर होगा

यह जानकारी श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक के अध्यक्ष अजय खीमेसरा और महामंत्री विनोद कटारिया ने दी। उन्होंने बताया कि महासती का 14 वर्षों के बाद रतलाम में आगमन हो रहा है। वे महावीर जयंती को होने वाले सकल जैन श्री संघ के कार्यक्रम में अपनी अमृत वाणी से प्रभु महावीर के विचारों पर प्रकाश डालते हुए आशीर्वचन प्रदान करेंगी। संघ के मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना के अनुसार महासती जी मालवसिंहनी पूज्य श्री गुरुणी श्री कमलावती जी म. सा. के परिवार की शिष्या परम्परा से हैं और निर्भीक वक्ता हैं।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।