75वां स्वराज अमृत महोत्सव : भारत माता ने हमें एक सूत्र में बांधा है, राष्ट्रीय पर्व भी अन्य त्योहारों की तरह मनाना हमारा दयित्व है- डॉ. रत्नदीप निगम

75वें स्वराज अमृत महोत्सव के तहत गणतंत्र दिवस की संध्या पर शहर में 51 जगह भारत माता की आरती कर राष्ट्रीय पर्वों को भी अन्य पर्वों की तरह ही मनाने का आह्वान किया गया।

75वां स्वराज अमृत महोत्सव : भारत माता ने हमें एक सूत्र में बांधा है, राष्ट्रीय पर्व भी अन्य त्योहारों की तरह मनाना हमारा दयित्व है- डॉ. रत्नदीप निगम
स्वराज अमृत महोत्सव के तहत थावरिया बाजार में भारत माता की आरती उतारते डॉ. रत्नदीप निगम, समीप हैं रेडक्रॉस सोसायटी के पूर्व चेयरमैन व समाजसेवी महेंद्र गादिया।

75वां स्वराज अमृत महोत्सव समिति ने शहर में 51 स्थानों पर किया भारत माता की आरती का आयोजन

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । भारत माता ने हम सभी को एक सूत्र में बांधे रखा है। जाति आधार पर आज हमें बाटने की कोशिश की जा रही है। हम सभी त्यौहार स्वेच्छा से मनाते हैं। राष्ट्रीय पर्व शासकीय कार्यक्रम के रूप में मनाते हैं। हमारा दायित्व है कि हम यह पर्व भी उतने ही उत्साह से मनाएं। आजादी शहीदों के बलिदान से मिली है। इस अवसर पर महापुरुषों का जीवन को भी पढ़ना चाहिए। उनके संघर्षों की कहानियां हमें जन-जन के बीच रखना चाहिए।

यह बात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचार प्रमुख डॉ. रत्नदीप निगम ने कही। वे 7वां स्वराज अमृत महोत्सव समिति के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस की शाम थावरिया बाजार चौराहे पर आयोजित भारत माता की आरती के दौरान बोल रहे थे। डॉ. निगम ने सभी को राष्ट्रीय पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर रेडक्रॉस सोसायटी के पूर्व चेयरमैन एवं समाजसेवी महेंद्र गादिया विशेष रूप से मौजूद रहे। महोत्सव को सेलिब्रेट करने के लिए युवाओं ने आतिशबाजी भी की।

रंगोली-चित्रकाल व खेल-कूद प्रतियोगिताएं भी होंगी- गादिया

समाजसेवी गादिया ने बताया है कि देश में 75वां स्वराज अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत समिति द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शहर में 51 स्थानों पर भारत माता की आरती का आयोजन किया गया है। शाम 6 से 7 बजे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग समय में आयोजन का लक्ष्य रखा गया है। आयोजन का उद्देश्य लोगों को अन्य त्योहारों और पर्वों की ही तरह राष्ट्रीय पर्वों को भी सामूहिक रूप से पूरे उत्साह के साथ मनाने के लिए प्रेरित करना है। गादियाके अनुसार भारत माता की आरती के अलावा रंगोली बनाना, चित्रकला, खेल-कूद और निबंध लेखन जैसी अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी जाएगा।   

ये रहे उपस्थित

भारत माता की आरती के दौरान पूर्व पार्षद मंगल लोढ़ा, विक्रम भाग कार्यवाह शांतिलाल शर्मा, मनीष रावल, गोपाल शर्मा, प्रद्युम्न शर्मा, सुनील माली, रवि सेन, दीपक परमार, उमेश माली सहित अन्य मौजूद रहे।