हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस, मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री भदौरिया ने फहराया ध्वज, स्वतंत्रता व लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान, अन्य आयोजन भी देखें...

गणतंत्र दिवस का पर्व रतलाम जिले में धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय पर प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया ने ध्वज फहरा कर परेड की सलामी ली। शासकीय विभागों द्वारा अपनी योजनाओं को लेकर झांकियों का प्रदर्शन किया गया। स्वतंत्रता तथा लोकतंत्र सेनानियों का उनके घर जाकर सम्मान किया गया।

हर्षोल्लास से मना गणतंत्र दिवस, मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री भदौरिया ने फहराया ध्वज, स्वतंत्रता व लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान, अन्य आयोजन भी देखें...

जिलेभर में शासकीय विभागों और निजी संस्थाओं में फहराए गए ध्वज,  

एसीएन टाइम्स @ रतलाम । रतलाम जिले में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मना। जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया ने ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। पुलिस, एसएएफ, होमगार्ड ने मार्च पास्ट किया। 

मंत्री भदौरिया ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। कलेक्टर पुरुषोत्तम तथा एसपी तिवारी भी साथ थे। राष्ट्रगान हुआ। समृद्धि के प्रतीक गुब्बारे उड़ाए। परेड का नेतृत्व पुलिस सूबेदार मोनिका सिंह चौहान ने किया। परेड के सेकंड कमांडर सूबेदार अनोखीलाल परमार थ। एसएएफ 24वीं वाहिनी प्लाटून का नेतृत्व उपनिरीक्षक सुनील वास्कले कर रहे थे।

जिला पुलिस पुरुष बल प्लाटून क्रमांक 2 का नेतृत्व उपनिरीक्षक ध्यानसिंह सोलंकी, प्लाटून क्रमांक 3 का नेतृत्व उप निरीक्षक कुलदीप देथलिया जिला पुलिस महिला बल, प्लाटून क्रमांक 4 का नेतृत्व उपनिरीक्षक पूजा राठौर जिला होमगार्ड बल, प्लाटून क्रमांक 5 का नेतृत्व ज्योति बघेल जिला होमगार्ड बल, प्लाटून क्रमांक 6 का नेतृत्व बद्री मंडलोई कर रहे थे। जिला आपूर्ति खाद्य विभाग, जिला पंचायत, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य, स्कूल, शिक्षा, उद्यानिकी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगर निगम, सहकारिता विभाग तथा जनजाति कार्य विभाग ने झांकियां प्रदर्शित कीं। 

इन्हें मिले पुरस्कार

मुख्य समारोह में निर्णायकों परेड के लिए प्रथम पुरस्कार एसएएफ 24 वीं बटालियन, द्वितीय पुरस्कार जिला होमगार्ड प्लाटून क्रमांक 5 तथा तृतीय पुरस्कार जिला होमगार्ड प्लाटून क्रमांक 6 को दिया। झांकियों में प्रथम पुरस्कार जिला पंचायत, द्वितीय महिला एवं बाल विकास विभाग एवं तृतीय पुरस्कार किसान कल्याण क़षि विकास विभाग की झांकी को मिला। संचालन आशीष दशोत्तर तथा डॉ. पूर्णिमा शर्मा ने किया।

ये रहे मौजूद- जिला मुख्यालय पर हुए समारोह में जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय, रतलाम ग्रामीण विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष,प्रधान न्यायाधीश राजेश गुप्ता, कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम, पुलिस अधिक्षक गौरव तिवारी, जिला पंचायत प्रधान परमेश मईडा, अपर कलेक्टर एमएल आर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इंद्रजीत बाकलवार, एसडीएम अभिषेक गहलोत, डिप्टी कलेक्टर मनीषा वास्कले, कृतिका भीमावद सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

स्वतंत्रता सेनानी चौरड़िया का और लोकतंत्र सेनानियों का हुआ सम्मान

गणतंत्र दिवस पर प्रभारी मंत्री भदौरिया ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजमल चौरड़िया का उनके निवास पहुंचकर शाल-श्रीफल व पुष्पमाला से सम्मान किया। इस अवसर पर रतलाम ग्रामीण विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, एसपी गौरव तिवारी मौजूद रहे। कलेक्टर पुरुषोत्तम ने विभिन्न अधिकारियों को लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान का दायित्व सौंपा गया था। सभी अधिकारियों ने लोकतंत्र सेनानियों के निवास पहुंचकर सम्मान किया गया। सीईओ जिला पंचायत ने पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी का तो एसडीएम अभिषेक गहलोत व सीएसपी हेमंत चौहान ने महेंद्र नाहर का सम्मान किया गया। अन्य सेनानियों का भी सम्मान किया गया।

कलेक्ट्रेट में कलकेटर पुरुषोत्तम ने फहराया ध्वज

कलेक्टर कार्यालय परिसर में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने ध्वज फहराया। अपर कलेक्टर एमएल आर्य एवं एसडीएम अभिषेक गहलोत, डिप्टी कलेक्टर मनीषा वास्कले, कृतिका भीमावद, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास रजनीश सिन्हा, जिला आपूर्ति अधिकारी एस. चौधरी, कार्यालय अधीक्षक प्रभाकांत उपाध्याय सहित अन्य मौजूद रहे।

जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत प्रधान परमेश मईडा और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी गौरव तिवारी, रतलाम विकास प्राधिकरण कार्यालय में मुख्य कार्यपालन अधिकारी भिड़े ने ध्वजवंदन किया। 

वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सभी से देश सेवा में सहयोग दें- सुरेका

टू व्हीलर ऑटो गैरेज एसोसिएशन ने गणतंत्र दिवस पर झंडावंदन का कार्यक्रम त्रिपोलिया गेट पर किया।मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेंद्र सुरेका रहे। अन्य अतिथियों में सत्तू पहलवान और एसोसिएशन अध्यक्ष गोविंद काकानी थे। अतिथियों को पदाधिकारियों एवं सदस्यों महमूद, दिलीप शर्मा, साबिर रेहमानी, प्रह्लाद पाटीदार आदि ने राष्ट्रीय चिन्ह लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्य अतिथि सुरेंद्र सुरेका ने वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सभी से देश सेवा में सहयोग करने का आह्वान किया। एसोसिएशन अध्यक्ष काकानी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा एसोसिएशन द्वारा राष्ट्रीय जागृति के प्रयासों को और अधिक गति से करने में गैरेज मालिकों का सक्रिय सहयोग मिलता रहेगा। अतिथि सत्तू पहलवान ने कहा त्रिपोलिया गेट पर एसोसिएशन द्वारा किया राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रशंसनीय है। उन्होंने एसोसिएशन के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन महासचिव राजेश रांका ने किया। आभार उपाध्यक्ष इसरार रहमानी ने माना। साबिर मंसूरी, अंसार, अयाज, मनोज कुमावत, पुष्पेंद्र, हेमंत सांखला सहित क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यालय में भी मना गणतंत्र दिवस, जिला प्रभारी शर्मा ने फहराया ध्वज

73वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भी गणतंत्र दिवस समारोह मना। जिला प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा एवं पार्टी के जिलाध्यक्ष ने तिंरगा फहराया। झंडावंदन के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इंडिया गेट पर क्रान्तिकारी सुभाशचन्द्र बोस की प्रतिमा स्थापित करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करने हेतु हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। अभियान की शुरुआत जिला प्रभारी शर्मा व जिलाध्यक्ष ने हस्ताक्षर कर की।

यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अरुण राव ने दी। इस मौक पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक पोरवाल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, पूर्व जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, जिला मंत्री सोना शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला भण्डार प्रमुख दशरथ पाटीदार, मंडल अध्यक्ष करणधीर्य बड़गोत्या व नीलेश गांधी, समाजसेवी प्रवीण सोनी, पूर्व पार्षद पवन सोमानी, बलवीर सिंह सोढ़ी, मुबारिक शेरानी व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित अन्य उपस्थित थे।

शहर कांग्रेस ने मनाया गणतंत्र दिवस, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के संदेश का वाचन हुआ

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शहर अध्यक्ष ने झंडावंदन किया।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल नाथ के संदेश का वाचन भी किया गया। सेवादल पदाधिकारियों द्वारा ध्वजवंदन संपन्न कराया। कांग्रेस के समस्त मोर्चा, संगठन एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं उपस्थित थे।

शासकीय एकीकृत नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौंसवास में हुआ ध्वजवंदन 

शासकीय एकीकृत नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौंसवास में प्रभारी प्राचार्य सरोज शर्मा ने ध्वज फहरायाl इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि लक्की निनामा, प्रधान अध्यापक कैलाश पग्गी, कमलसिंह राठौर, सीमा सोनी, अशोक तिवारी, आशीष तिवारी, जगन्नाथ मालवीय, रमा तिलवानी, उम्मेदराम गोयल, भगवतीलाल चौधरी, सुनीता गहलोत, प्रवेश पाटीदार, सुनील पाटीदार, प्रहलाद पाटीदार, पंचायत सचिव आदि मौजूद रहे।