लेन-देन के ऑनलाइन और ऑफलाइन रिकॉर्ड को सत्यापित कर प्रमाण-पत्र जिला कोषालय में प्रस्तुत करें आहरण अधिकारी- कलेक्टर सूर्यवंशी

सभी आहरण संवितरण अधिकारियों को बीते पांच साल में ऑनलाइन हुए लेन देन का विवरण जिला कोषालय में प्रस्तुत करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए हैं।

Jun 26, 2023 - 10:00
Jul 12, 2023 - 10:11
 0
लेन-देन के ऑनलाइन और ऑफलाइन रिकॉर्ड को सत्यापित कर प्रमाण-पत्र जिला कोषालय में प्रस्तुत करें आहरण अधिकारी- कलेक्टर सूर्यवंशी
नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, कलेक्टर- रतलाम।

एसीएन टाइम्स @ रतलाम  कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने जिले के समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने कार्यालय के पिछले 5 सालों के सभी लेन-देन के ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रिकॉर्ड को सत्यापित करें।

जिला कोषालय अधिकारी रमेश मौर्य ने बताया कि राज्य की समेकित निधि से आईएफएमआईएस के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत जो आहरण करके संवितरण करने वाले अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पिछले 5 वर्षों में ऑनलाइन या ऑफलाइन किए सभी लेन-देन का प्रमाण पत्र जिला कोषालय में प्रस्तुत करें। इससे पहल इसका भौतिक अभिलेखों से मिलान कर लें। प्रमाण-पत्र दो चरणों में वर्ष 2020-21 से 2022-23 प्रथम चरण एवं 2018-19, 2019-20 द्वितीय चरण में प्रस्तुत करना होंगे।

कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि जिन कार्यालय प्रमुख  द्वारा उपरोक्त निर्देशों का पालन नहीं किया जाएगा उनके वेतन आहरण नहीं किए जाएंगे। साथ ही कार्यालय लेखापाल का वेतन भी आहरित नहीं होगा।

Niraj Kumar Shukla 1994 से अब तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। इस दौरान सांध्य दैनिक 'रतलाम दर्शन' और हिंदी दैनिक 'साभार दर्शन', 'चेतना', 'नवभारत' और 'दैनिक भास्कर' सहित विभिन्न समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं में पूर्णकालिक संवाददाता, उप-संपादक और समाचार संपादक जैसे दायित्वों का निर्वहन किया। हिंदी ब्लॉगर और स्वतंत्र लेखन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहते हुए वर्तमान में समाचार पोर्टल www.acntimes.com के मुख्य संपादक के दायित्व में। वर्ष 2011 से अब तक मप्र सरकार से राज्य स्तरीय अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार। पत्रकारिता में आने से पूर्व और बाद के कुछ वर्षों तक अध्यापन भी किया।